गंजमुरादाबाद।
हरदोई जिले से लौटते समय कस्बे के कार्यकर्ताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया। बाद में उनका काफिला आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की ओर रवाना हो गया।
सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज लंबे काफिले के साथ हरदोई जिले से लौट रहे थे। तभी पूर्व मुख्यमंत्री के आने की भनक लगते ही शाम करीब 5:30 बजे कस्बे के सैकड़ों सपा कार्यकर्ता सड़क पर जमा हो गए। कार्यकर्ताओं को देखते ही वह वाहन से नीचे उतरे। गाड़ी से बाहर आते ही कार्यकर्ताओ ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की ओर रवाना हो गए।
कार्यकर्ताओ से मिलने के दौरान एक कार्यकर्ता ने निकाय चुनाव में किस्मत आजमाने और पार्टी से टिकट देने की मांग की। इस पर उन्होंने चुटकी ली कि पहले मौजूदा सरकार को चुनाव कराने की घोषणा तो करने दो।