Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us
Monday, November 23, 2026
  • Login
Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
ADVERTISEMENT
Home प्रदेश उत्तर प्रदेश

Unnao News: साहित्यकार डीपी सिंह ‘दुर्गा कृष्णा’ को मिला ‘कला विभूषण श्री’ सम्मान, बदायूं में हुए सम्मानित

TvBharatbyTvBharat
November 23, 2026
November 23, 2026
0
Unnao News: साहित्यकार डीपी सिंह ‘दुर्गा कृष्णा’ को मिला ‘कला विभूषण श्री’ सम्मान, बदायूं में हुए सम्मानित

Unnao News: अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में उन्नाव के डी.पी. सिंह ‘दुर्गा कृष्णा’ को मिला ‘कला विभूषण श्री’ सम्मान बदायूँ : वेदों की नगरी के नाम से विख्यात बदायूँ जनपद के बिसौली स्थित आर.के. इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित भव्य अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में जनपद उन्नाव के साहित्यकार, लेखक एवं अधिवक्ता डी.पी. सिंह ‘दुर्गा कृष्णा’ को प्रतिष्ठित ‘कला विभूषण श्री’ सम्मान से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से साहित्यिक जगत में जनपद उन्नाव का गौरव बढ़ा है।

के.बी. हिंदी सेवा न्यास के तत्वावधान में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में देश-विदेश से पधारे हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों, रचनाकारों एवं माँ भारती के साधकों को सम्मानित किया गया। समारोह में न्यास के प्रबंध निदेशक श्री सतीश चंद्र शर्मा ‘सुधांशु’ जी ने डी.पी. सिंह ‘दुर्गा कृष्णा’ को साहित्य एवं कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘कला विभूषण श्री’ सम्मान प्रदान किया।

मूल रूप से साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चेतना की समृद्ध धरती जनपद उन्नाव के निवासी डी.पी. सिंह ‘दुर्गा कृष्णा’ अधिवक्ता एवं लेखक होने के साथ-साथ भारत-तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (युवा विभाग) के सदस्य भी हैं। वह हिंदी सिनेमा में गीतकार के रूप में अपनी रचनात्मक पहचान स्थापित कर रहे हैं। उनके द्वारा लिखे गए गीत एवं नज़्में विभिन्न रेडियो कार्यक्रमों में प्रसारित होते रहते हैं। इसके अतिरिक्त उनकी साहित्यिक रचनाएँ अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं के साथ-साथ देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में भी प्रकाशित होती रहती हैं।

साहित्य और लेखन के साथ-साथ पशु कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी दुर्गा कृष्णा का विशेष जुड़ाव रहा है। देश की पहली पशु कल्याण एवं पशु चिकित्सा विज्ञान पर केंद्रित पत्रिका ‘पशु मित्र’ के माध्यम से उन्हें विधि एवं संस्कृति विषय के संपादक के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह पत्रिका पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) के मुख्य संपादक एवं पशु कल्याण क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व डॉ. आर.बी. चौधरी जी के मार्गदर्शन में तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती मेनका गांधी जी के विशेष मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से बेजुबान जीवों के अधिकारों और संरक्षण के लिए देश-विदेश में आवाज बुलंद कर रही है।

दुर्गा कृष्णा के पिता स्वर्गीय उदय वीर सिंह जी महान पर्यावरणविद् एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने भारत सरकार के विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए लाखों बेजुबान जीवों की जान बचाने और उनके संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य किया था। पिता से मिली इसी संवेदना और प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए दुर्गा कृष्णा अपने लेखन के माध्यम से समाज में जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम, करुणा और संवेदनशीलता की भावना विकसित करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य समाज में बेजुबान जीवों के प्रति होने वाले अन्याय और अत्याचार को समाप्त करने के लिए जनजागरण करना है।

इस अवसर पर दुर्गा कृष्णा ने डॉ. आर.बी. चौधरी जी एवं श्रीमती मेनका गांधी जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेजुबान जीवों के संरक्षण और उनके अधिकारों के लिए किए जा रहे प्रयास समाज में करुणा एवं मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

उनकी साहित्य, संगीत, पशु कल्याण और सामाजिक सरोकारों के प्रति निरंतर साधना उन्हें एक बहुआयामी रचनाकार एवं संवेदनशील सामाजिक व्यक्तित्व के रूप में विशिष्ट पहचान दिला रही है।

समारोह का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन बरेली के सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. नितिन सेठी जी ने किया। उनके ओजस्वी एवं साहित्यिक अंदाज ने कार्यक्रम की गरिमा और भव्यता में चार चाँद लगा दिए। देश-विदेश से आए साहित्यकारों एवं हिंदी प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।

भारत-तिब्बत समन्वय संघ के केंद्रीय संयोजक एवं दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार श्री हेमेन्द्र प्रताप सिंह तोमर जी तथा संघ के अन्य पदाधिकारियों की ओर से भी डी.पी. सिंह ‘दुर्गा कृष्णा’ को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। इस सम्मान को संघ के पदाधिकारियों ने साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी रचनात्मक साधना का गौरवपूर्ण प्रतिफल बताया।

डी.पी. सिंह ‘दुर्गा कृष्णा’ को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान को जनपद उन्नाव के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जगत के लोगों और शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है।

Tags: Unnao News
Previous Post

Unnao News: ‘विकसित भारत युवा संसद’ कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

Next Post

आनंदेश्वर बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई धरतीपुत्र स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती

ADVERTISEMENT

ख़ास खबर

आनंदेश्वर बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई धरतीपुत्र स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती

आनंदेश्वर बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई धरतीपुत्र स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती

Unnao News: साहित्यकार डीपी सिंह ‘दुर्गा कृष्णा’ को मिला ‘कला विभूषण श्री’ सम्मान, बदायूं में हुए सम्मानित

Unnao News: साहित्यकार डीपी सिंह ‘दुर्गा कृष्णा’ को मिला ‘कला विभूषण श्री’ सम्मान, बदायूं में हुए सम्मानित

Unnao News: ‘विकसित भारत युवा संसद’ कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

Unnao News: ‘विकसित भारत युवा संसद’ कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

Unnao News:उन्नाव में किसान के अरमानों पर फेरा पानी! धान के खेत में लगी भीषण आग, कुटाई के लिए जमा की गई पूरी फसल जलकर राख

Unnao News:उन्नाव में किसान के अरमानों पर फेरा पानी! धान के खेत में लगी भीषण आग, कुटाई के लिए जमा की गई पूरी फसल जलकर राख

Unnao News: पुरवा विधानसभा में सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

Unnao News: पुरवा विधानसभा में सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

Unnao News: कालपी तहसील बार संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की निर्मम हत्या किए जाने से नाराज़ अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Unnao News: कालपी तहसील बार संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की निर्मम हत्या किए जाने से नाराज़ अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Related Posts

आनंदेश्वर बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई धरतीपुत्र स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती
उत्तर प्रदेश

About Us

TvBharat और The PenPal समाचार पत्र के समाचारों की निष्पक्षता बनी रहे तथा सरकारी और कार्पोरेट जगत के दबाव से मुक्त पत्रकारिता करते रहें।
इसके लिए TvBharat की खबरों को Like व Share कर, सोशल मीडिया अकाउंट्स को Follow करें। ताकि देश के आम जनमानस की आवाज बनने में आपके साथ होने की ताकत TvBharat की टीम को मिलती रहे।

Quick Links

राजनीति  /  भारत  /  खेल जगत /  मनोरंजन  /  धर्म  /  अंतर्राष्ट्रीय  /  ख़ास खबर  /  शिक्षा-और-नौकरी  /  साहित्य  /  कानून

Follow Us

Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin Whatsapp

Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Copyright Notice
  • Contact Us

© 2024 Tv Bharat & The PenPal. All Rights Reserved.

  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us

©TvBharat & The Penpal 2024 | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Home

Whatsapp

ख़बर भेजें

Live TV

Facebook