Unnao News: गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य माँ गंगा आरती कार्यक्रम में एसटीएमजी पब्लिक स्कूल की छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने दीप प्रज्वलन मंत्र का मनमोहक प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का मन मोह लिया। छात्राओं की इस सराहनीय प्रस्तुति पर बाँगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार एवं विभा कटियार ने सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं योगाचार्य विवेक पाल भी उपस्थित रहे। विद्यालय प्राचार्य ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विद्यालय परिवार ने विधायक श्रीकांत कटियार एवं विभा कटियार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सम्मानित छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
इस सम्मान से छात्राओं का उत्साहवर्धन हुआ और विद्यालय परिवार ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।











