मौरावां, उन्नाव। हिलौली ब्लॉक क्षेत्र के मौरावां स्थित आनंदेश्वर बाबा मंदिर के सामने कल समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन पवन मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक उदय राज यादव सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक जीवन एवं योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मुलायम सिंह यादव जी के विचारों और उनके सार्वजनिक जीवन को याद किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक उदयराज यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत, पवन मिश्रा सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: वंश राज तिवारी











