उन्नाव। जनपद के विकासखंड मियाँगंज स्थित रामश्री इंटर कॉलेज, मिर्जापुर कलां के लिए वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएँ अत्यंत गौरवपूर्ण रहीं,विद्यालय के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित कर उत्कृष्ट परिणाम प्रस्तुत किया जिसमें,
हाईस्कूल परीक्षा परिणाम:
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में अनामिका (पुत्री श्री श्रवण कुमार) ने 526/600 (87.66%) अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कशिश सिंह (पुत्री श्री स्वतंत्र कुमार सिंह) ने 524/600 (87.33%) अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अनामिका (पुत्री श्री सीताराम) ने 523/600 (87.16%) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।


इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम:
इंटरमीडिएट परीक्षा में वैष्णवी गौड़ (पुत्री श्री गणेश शंकर गौड़) ने 435/500 (87%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनमोल (पुत्री श्री बेचेलाल) एवं पुष्पा (पुत्री श्री बोधराम) ने 409/500 (82%) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि करिश्मा (पुत्री श्री लव कुश) ने 408/500 (81.6%) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।




इस उपलब्धि के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार गौड़ ने शिक्षकों को मिष्ठान वितरित कर उनके परिश्रम की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण अमित कुमार गौड़, शौर्य मंडल, अरुण बाजपेई, उत्कर्ष सिंह, अतीक अहमद किदवई, शिवांशु तिवारी, हिमांशु कुमार गौड़, मोनू रावत, शुभम यादव, शिवांश, दिव्यांशी, अनुष्का, शीलू सिंह, मोहिनी सहित समस्त स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।











