उन्नाव। सफीपुर विकासखंड के न्यामतपुर ग्राम पंचायत स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शनिवार रात को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ कवित्री अंकित शुक्ला की वाणी से हुआ उसके बाद कवि संजय सावरा ने ,कोई पावन सी बेल चुनी जाएगी प्रेम की एक चादर बुनी जाएगी आप संघ बैठकर बात दिल देश की कुछ कही जाएगी ,जैसी रचनाओं को गाकर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया न्यामतपुर ग्राम पंचायत में राज्य के अलग-अलग जिलों से कविगण उपस्थित हुए, इस पुनीत कार्यक्रम में ओज कवि डॉक्टर प्रमोद कुशवाहा जी ने राष्ट्र वीर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद जी का योगदान अपने पंक्तियों के द्वारा गाया, लगभग एक दर्जन कविगण उपस्थित रहे जिसमें मधुप श्रीवास्तव उर्फ़ नर कंकाल ,आकांक्षा गुप्ता,पवन प्रदीप ,अंकित शुक्ला,राम किशोर वर्मा, शिवराज सागर ,सोमनाथ कश्यप ,मंच संचालक नीरज पांडे ने किया प्रमुख लोगों में हिंदी के पूर्व प्रवक्ता अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे, उक्त कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रोता गण उपस्थित हुए सभी कवियों ने अपनी वाणी के द्वारा श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया और समाज को एक सच्ची नई दिशा देने वाला संदेश दिया।
रिपोर्ट -अनुज कुमार कुशवाहा











