Unnao News: सेंट ज्यूइस कालेज के प्रबंधक फहद अजीम ने बताया हैं कि सीआइसीएसई के इटर स्कूल बास्केट बाल टूर्नामेंट अंडर 14 के मैच विभिन्न स्कूलों के छात्रों के बीच खेले गये सर्वप्रथम स्कूल के नये बास्केट बॉल कोर्ट का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एस. एस. उपाध्याय के द्वारा किया गया, एस• एस• उपाध्याय राज्यपाल के कानूनी सलाहकार पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उत्तर प्रदेश लखनऊ स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ज्यूडिशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IJTR) में प्रशिक्षण के अतिरिक्त निदेशक है। मुख्य अतिथि को विद्यालय प्रबंधिका अरीशा रियाज ने गुलदस्ता भेट कर किया तत्पश्चात उपप्रधानाचार्य सोनू मल ने शाल भेंट कर स्वागत किया साथ में प्रधानाचार्या बानी लाकरा एवं प्रबंधक फाहद अजीम ने मुख्य अतिथि का अभिवादन किया। एस.एस. उपाध्याय ने बताया कानून केवल किताबों और कक्षाओं से कहीं अधिक है मुख्य अतिथि ने कोर्ट उद्घाटन के बाद सेंट ज्यूडस कालेज ऑफ ला के छात्रों को उनसे जुड़ी सभवांनाओ एवं उनके कार्य क्षेत्रों के बारे में जानकारियां दी और बताया कि केवल वकालत ही नही बल्कि लाॅ करने के बाद कौन-कौन से अन्य क्षेत्र है एलएलबी करने के बाद आप जुडिशल अफसर बन सकते हैं, आप सरकारी वकील बन सकते हैं कंपनी सेक्रेटरी बन सकते हैं लीगल एडवाइजर छात्रों को यह भी ध्यान आकर्षित किया यदि एडवोकेसी एक अच्छे से करना हो तो उसके लिए आप कोर्ट में प्रैक्टिस करना आवश्यक है।

जहा पर बच्चे अपने कार्यक्षेत्र को तलाश सकते है अन्त में मुख्य अतिथि ने छात्रों के मन में उठने वाले अनेक प्रश्नो के उत्तर उनको संतुष्ट करते हुए दिये अंत में प्रधानाचार्या बानी लाकरा एवं उपप्रधानाचार्य सोनमल ने सभी आगन्तुको को धन्यवाद प्रेषित किया।
इस अवसर पर आरिशा अजीम एवं विधि विभाग के विभागाध्यक्ष अनुपम सिंह, शिक्षक उत्कर्ष द्विवेदी, प्रधानाचार्या बानी लाक्रा, सोनू मॉल एवं दीपक पाण्डेय, चन्द्रकान्त तिवारी, एवं समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।











