Unnao News: सेंट ज्यूट्स कालेज ऑफ लॉ परिसर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती पर उन्हें उनकी फोटो पर माल्यार्पण किया गया तथा देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध का विषय भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का योगदान एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक न्याय और समानता के अग्रदूत। इस अवसर पर विधि महाविद्यालय के स्टूडेंट्स ने वाद-विवाद के विषय डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय इतिहास के सबसे महान सामाजिक सुधारक थे के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किये। डॉ. अंबेडकर जी द्वारा लागू की गई आरक्षण नीति आज भी आधुनिक भारत में प्रासंगिक है। सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को आकार देने के अपने समर्पण के लिए बाबासाहेब का न्याय, समानता और गरिमा का संकल्प आज भी हमारे राष्ट्र का मार्गदर्शन कर रहा है।
प्रतियोगिता के समापन पर बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देंकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक फहद अजीम और आरिशा अजीम एवं विधि विभाग के विभागाध्यक्ष अनुपम सिंह, शिक्षक उत्कर्ष द्विवेदी, प्रधानाचार्या बानी लाक्रा, सोनू मॉल एवं दीपक पाण्डेय, श्री चन्द्रकान्त तिवारी, एवं समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।











