Unnao News: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय उन्नाव में अग्निवीर योजना को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश सचिव अभिनव कुमार व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह व जिला प्रवक्ता राजीव रत्न राजवंशी ने प्रेस वार्ता की जिसमें भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन के प्रदेश सचिव अभिनव कुमार ने कहा कि देश की सत्ता में आरूढ़ भाजपा की मोदी सरकार न केवल धर्म जाति एवम् आपसी सौहार्द को खंडित करने वाली प्रवृत्तियों को पनपाकर,अपनी ढपोल शंखी की घोषणाओं से देश को बांटने का काम किया है तथा अपने मकड़ जाल में फंसा कर देश में हिटलर शाही की हुकूमत कायम करने का प्रयास ही नहीं कर रही है बल्कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है । इसी का उदाहरण है अग्निपथ योजना। इस योजना के लागू होते ही पहले से ही डेढ़ लाख अभ्यर्थियों की जॉइनिंग हुई थी,वह बेरोजगार हो गए हमारी सर्वप्रथम मांग यही है की 2019–2022 के बीच सेवा में चयनित-
1. डेढ़ लाख अभ्यर्थियों की तत्काल जॉइनिंग हो।
2. अग्निपथ योजना को तत्काल निरस्त करते हुए वर्तमान अग्निवीरों का स्थाई करण हो।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन के प्रदेश सचिव अभिनव कुमार ने कहा कि अगर समय रहते सरकार सचेत नहीं हुई तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन धरना प्रदर्शन,देशव्यापी आंदोलन करेगी।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि पूरे देश में राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में एक विशाल देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा ।
जिला प्रवक्ता राजीव रत्न राजवंशी ने कहा कि जननायक राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रमुखता से जनता से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच में उठा रहे हैं। राहुल गांधी सामाजिक सद्भाव और प्रेम को लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जनता के बीच में है।
इस दौरान जिला महामंत्री अनुराग सिंह,विनोद कुमार गौतम,संजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।।
जय जवान योजना को लेकर एक पोस्टर भी जारी किया गया।
शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक शहर कांग्रेस कमेटी कैंप कार्यालय में हुई संपन्न।
शहर कांग्रेस कमेटी बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा ने की जिसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जनपद आगमन पर यात्रा का भव्य स्वागत करने की रूपरेखा तैयार की गई और सभी पदाधिकारी को यात्रा का स्वागत एवं प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंप गई।
बैठक में रावेन्द्र बहादुर सिंह, प्रदीप अवस्थी,आशुतोष शर्मा,बोधराज सिंह,जिला प्रवक्ता राजीव रत्न राजवंशी,नसीम खान,अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।