उन्नाव। सोमवार सुबह बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर गुटका से भरे एक पिकअप को लूट लिया। इसके बाद चालक को रायबरेली में फेंक कर पिकअप लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर उन्नाव-रायबरेली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के दौरान मामला बार्डर सीमा से जुड़ा होने के चलते पुलिस एक दूसरे के क्षेत्र में घटना होने की बात कहकर उलझी रही। सूचना पर उन्नाव एसपी मौके पर पहुंचे मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, बाराबंकी के दौलतपुर लोनी कटरा निवासी राम सहाय सोमवार सुबह तीन बजे राजश्री, कमला पसंद गुटखा मसाला पिकअप में लादकर चित्रकूट जा रहा था। अकोहरी गांव के पास पीछे से आई कार ओवरटेक कर पिकअप को रोक लिया। इसके बाद कार से उतरे लोगों ने चालक राम सहाय को बंधक बनाकर गाड़ी में बैठाया और उसे रायबरेली के लाल तिराहे के पास फेंककर फरार पिकअप लेकर फरार हो गए। चालक ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। दोनों जिलों की पुलिस एक दूसरे के यहां घटनास्थल का हवाला देते हुए पांच घंटे तक उलझी रही। घटना की जानकारी उन्नाव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा को हुई तो स्वाट टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पेट्रोल पंप के आसपास कर्मियों से पूछताछ की। इस संबंध में सीओ पुरवा विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि पिकअप गायब है। तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
वही घटना की सूचना पर पहुंची आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने घटनास्थल का मुयाना किया और जानकारी ली। एसपी उन्नाव को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाया। और ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाया जाए।
उन्नाव से टीवी भारत जिला संवाददाता अरविंद तिवारी