उन्नाव। कांग्रेस पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भर गया।
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी का प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय लखनऊ जाते समय भव्य स्वागत किया गया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी के प्रथम उन्नाव आगमन पर ज़िला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आरती बाजपेई के नेतृत्व में बाईपास स्थित माता पूर्णागिरि मंदिर पर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष माननीय ब्रजलाल खाबरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी को मिलकर संघर्ष करना होगा। आप सभी लोग संगठन और पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें।
स्वागत कार्यक्रम में कमल तिवारी,कृष्ण पाल सिंह यादव, आशीष त्रिपाठी,जंग बहादुर सिंह,चंद्र प्रकाश शुक्ला, राजीव रत्न राजवंशी,ओम पांडे,अनुराग सिंह,अनवर खुर्शीद ,कृपा शंकर बाजपेई, युसूफ फारूखी,सुरेंद्र कुशवाहा,अमरेंद्र सिंह, मीना रावत, मधु रावत, विश्वास निगम,पुत्तीलाल वर्मा, दीप नारायण शुक्ला,बोधराज सिंह, अगम देव सिंह, जावेद कमाल, कल्लू सविता, राजीव बाजपेई, शिवम अवस्थी,सुभाष सिंह, सरफराज गांधी,कमलेश तिवारी, मुनेश्वर, रामबाबू,नसीम खान, विनय तिवारी,अशोक अवस्थी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- तंजीम