राजस्थान/जयपुर। चौमूं शहर के मोरीजा रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय गोठवाल भवन पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी व कांग्रेसकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित किया गया। पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने बताया कि संपूर्ण विश्व को सत्य-अहिंसा एवं शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले महात्मा गाँधी थे। हमें महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति एवं समानता जैसे आदर्श मूल्यों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के संघर्ष, सादगी एवं त्याग भरे जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि अभावों में भी कर्मठता से सफलता के शिखर पर पहुंचा जा सकता है। चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने कहा कि गांधी जी को लोग बापू, महात्मा गांधी और देश के राष्ट्रपिता के तौर पर जानते हैं। उनका पूरा जीवन ही हर नागरिक के लिए एक संदेश है, जो सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णकांत जोशी, गिरिराज देवंदा, पार्षद प्रतिनिधि कमल भातरा, पार्षद रमेश चंद्र सैनी, अनिल कुमार सैनी, इमामुद्दीन कुरेशी, अशोक कुमार रच्छौया, सागर लांबा, पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार शर्मा, गोपाल गुलिया, अशोक कुमावत, चंद्रभान चौहान, राजकुमार सैनी इटावा, दिनेश सैनी तिगरिया, कमलेश मीणा, अभिषेक मोरदिया, विनोद आर्य, एडवोकेट रोहित यादव, पूर्व सरपंच जैसाराम यादव, छितरमल गुरावा, रामस्वरूप सौंकरिया, मदनलाल इंदौरिया, एमडी भदाला, सुभाष चन्द्र सैनी, गौरी शंकर कुमावत, अजीत कुमावत, गेंदी लाल सैनी, प्रकाश सैनी, प्रकाश डागर, सुरेश सेरावत, सुरेंद्र कुमावत, आशीष गोठवाल, राधेश्याम गोठवाल, विनोद गोठवाल, प्रवीण गोठवाल, रामगोपाल गोठवाल, संतोष धानका, राकेश इंदौरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।