उन्नाव।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष आरती वाजपेई के नेतृत्व में वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कार्यालय आवास विकास उन्नाव के सामने विरोध प्रदर्शन किया,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उद्योगपतियों द्वारा की गई अन्य वित्तीय अनियमितताओं को लेकर संसद में चर्चा कराने और जे.पी.सी. की मांग की।
शहनाई गेस्ट हाउस में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा और मार्गदर्शन प्रांतीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र नकुल दुबे ने की।
प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा हम सबको मिलकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में राहुल गांधी का संदेश आम जनता में पहुंचाना है।
कार्यक्रम में अरुण कुशवाहा, अजय शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, तनवीर फातमा, कमल तिवारी, दिनेश शुक्ला, कृष्ण पाल सिंह यादव, आशीष त्रिपाठी, जंग बहादुर सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, राजीव रत्न राजवंशी, ओम पांडे, अनुराग सिंह, युसूफ फारूखी, विश्वास निगम, बोधराज सिंह, अगम देव सिंह,दीपेंद्र सिंह, दीपनारायण, राजीव बाजपेई, शिवम अवस्थी, सरफराज गांधी,अशोक अवस्थी, अतुल शुक्ला,राजेश वर्मा,वैभव शुक्ला, राम किशोर रावत,गौरव शुक्ला, मणिकांत रावत, अमित रंजन मिश्रा,वंश, अभिषेक सिंह,सलमान शाहिद रावेंद्र आदि कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।