बांगरमऊ (उन्नाव)। समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के र्निदेश पर यूपी में विधानसभाओं के प्रत्येक सेक्टर पर आज बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई उसी क्रम में उन्नाव जनपद की बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा मुस्तफाबाद में राम भजन कोटेदार द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इमरान सिद्दीकी के साथ समाजवादी कार्यकर्ताओं ने खासु खेड़ा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को पुष्प व माला पहनकर जयंती मनाई जिसमें समस्त ग्राम वासी व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा हर साल की बात इस वर्ष भी बाबा साहब की यादों को ताजा किया गया।

जिसमें ग्रामवासी फूलचंद, शिवराज, राधा किशन गौतम, रामचंद्र गौतम, सूरज बली गौतम, तुलसीराम गौतम व जयपाल गौतम चेतराम राजपूत फूलचंद लोधी बबलू सिंह किसान यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष नवराज सिंह, मोहित मौर्य, वीरपाल यादव, छोटू सविता, अनिल यादव, आशीष मौर्य, रविंद्र राठौर, आदित्य यादव, धीरज यादव अनेक वर्मा आदि लोग शामिल रहे बाबा साहब की रैली को मुस्तफाबाद राजाखेड़ा व धांसू खेड़ा घूमाया गया, इसके उपरांत भंडारा और मेला का आयोजन हुआ।
रिपोर्ट- अनिल यादव












