Unnao News: पुरवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरवइया स्थित आदिशक्ति पीठ मां पूर्वी देवी मंदिर में आयोजित साज-सज्जा लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां पूर्वी देवी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन पर स्थानीय लोगों एवं समर्थकों ने स्वागत किया।
मंदिर की साज-सज्जा का हुआ लोकार्पण
ग्राम सिरवइया स्थित मां पूर्वी देवी मंदिर में साज-सज्जा के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप देने के उद्देश्य से किए गए साज-सज्जा कार्य के लोकार्पण के अवसर पर धार्मिक माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी।
दर्शन-पूजन कर मां का लिया आशीर्वाद
कार्यक्रम में पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने मां पूर्वी देवी के दरबार में मत्था टेककर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन पर स्थानीय लोगों एवं समर्थकों में उत्साह नजर आया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और लोगों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
धार्मिक आस्था का केंद्र है मां पूर्वी देवी मंदिर
ग्राम सिरवइया स्थित मां पूर्वी देवी मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर में साज-सज्जा के लोकार्पण कार्यक्रम को धार्मिक स्थल की सुंदरता और गरिमा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां से क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
रिपोर्ट: वंशराज तिवारी












