उन्नाव। आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए उन्नाव जनपद के कांग्रेसी भारी संख्या में लोनी बॉर्डर गाजियाबाद पहुंचेंगे, जहाँ पर वह मंगलवार की सुबह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होंगे। यह जानकारी जिला प्रवक्ता राजीव रतन राजवंशी ने मीडिया को दी, जिला प्रवक्ता ने बताया कि जिला अध्यक्ष आरती वाजपेई के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होने के लिए शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा, आशीष त्रिपाठी, प्रदीप सिंह राठौर,राजीव रत्न राजवंशी, ओम पांडे,अनवर खुर्शीद,युसूफ फारूखी, सुरेंद्र कुशवाहा, सरोज भारती,सुमित गुप्ता,मधु रावत, कल्लू सविता,दीपेंद्र ठाकुर,अमरेंद्र सिंह, मधु रावत, दीप नारायण शुक्ला,बोधराज सिंह, अगम देव सिंह, मोहम्मद सलमान,राजीव बाजपेई, सरफराज गांधी, मुनेश्वर, कुलदीप सागर, मणिकांत, श्रीमती मीना रावत , सियाराम राठौर, सलमान अहमद, अमित रंजन,इकबाल अंसारी,सलीम, राम किशोर रावत, सीमा,कमलेश तिवारी, नसीम खान,अशोक अवस्थी, आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता बस और कारों से रवाना हुए।