उन्नाव: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सेंट्रल ज़ोन के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ज़िला कांग्रेस कमेटी कार्यालय उन्नाव में पहुंचे जहां उनका कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए।
प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि हम सबको मिलकर नगर निकाय के चुनाव लड़ना सभी कार्यकर्ताओं को नगर निकाय के चुनाव तैयारियों में जुट जाना चाहिए हम सभी लोग संगठित होकर चुनाव लड़ेंगे तो निश्चित ही निकाय चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत होगी।
नकुल दुबे ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता अत्यधिक परेशान है। वर्तमान सरकार की नीतियां जनविरोधी है।
जिला अध्यक्ष आरती वाजपेई ने कहा कि सभी नगर निकायों में हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।
प्रदेश महामंत्री अंशु तिवारी ने कहा कि निकाय चुनाव में हर कार्यकर्ता मजबूती लड़ेगा और जिले में बड़ी जीत दर्ज करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता विशाल राजपूत ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाए और जनता को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताएं।
शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा ने कहा कि हम शहर के सभी 32 वार्डों में मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। और चुनाव में व्यापक जीत दर्ज करेगी।
कार्यक्रम में कमल तिवारी,अरुण कुशवाहा,कृष्ण पाल सिंह यादव,आशीष त्रिपाठी,प्रदीप सिंह राठौर,जंग बहादुर सिंह,चंद्र प्रकाश शुक्ला, दिनेश शुक्ला, राजीव रत्न राजवंशी,ओम पांडे,अनुराग सिंह ,कृपा शंकर बाजपेई, युसूफ फारूखी,सुरेंद्र कुशवाहा,सरोज भारती,श्रीमती उरूसा राणा, श्रीमती आशा सिंह,अमरेंद्र सिंह, शिव करण सिंह,बोधराज सिंह,विश्वास निगम,दीप नारायण शुक्ला, पुत्तीलाल वर्मा,दीपेंद्र सिंह,राम किशोर रावत,फैज फारूखी,सलीम खान, अगम देव सिंह, जावेद कमाल, पुत्ती लाल वर्मा,दीप नारायण शुक्ला, प्रदीप कुमार शर्मा,आशुतोष शर्मा, रावेंद्र बहादुर सिंह, सुभाष सिंह, सरफराज गांधी, शिवम अवस्थी, कमलेश तिवारी, नसीम खान, विनय तिवारी, राजीव बाजपेई, ताजुद्दीन अंसारी, दीप नारायण शुक्ला, रामेंद्र सिंह, कल्लू सविता,सुरेंद्र लोधी,अमित रावत, मणिकांत रावत,ने भी अपने विचार रखे और कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
भवदीय
राजीव रत्न राजवंशी
प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कमेटी उन्नाव।