मियागंज:विधानसभा क्षेत्र सफीपुर के विकास खंड मियागंज में क्षेत्रीय विधायक बम्बालाल दिवाकर के संरक्षण में होने जा रहे वेद माता मां गायत्री राजसूय यज्ञ की तैयारियों एवम सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय अवलोकन आज पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ पंकज सिंह एवम थाना प्रभारी आसीवन अनुराग सिंह को सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए।
उल्लेखनीय हो इस राजसूय यज्ञ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित दोनो उप मुख्यमंत्रियों व बड़ी संख्या में राजनेताओ एवम अधिकारियों, धर्माल्मबियो को आमंत्रित किया गया है। जिनके भाग लेने की प्रबल संभावना है।जैसे जैसे राजसूय यज्ञ की तिथि नजदीक आती जा रही विधायक बम्बालाल दिवाकर ,आयोजक मंडल के मुकेश गुप्ता एवम पूर्व प्रमुख बलबीर यादव के साथ पूरे मनोयोग से जुटकर यज्ञ की सफलता के लिए प्रयत्नशील है। यज्ञ कार्यशाला के हर एक कार्य पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। इस बार राजसूय यज्ञ में 1 लाख से अधिक लोगो के शामिल होने की बात कही जा रही है।