थाना पुरवा पुलिस द्वारा हत्या की घटना में वांछित चार अभियुक्तों को अपराध में प्रयुक्त की गयी दो अदद कुल्हाड़ी व एक अदद बांका आलाकत्ल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
दिनाँक 01.10.2022 को कृष्णपाल यादव पुत्र सज्जनलाल यादव निवासी ग्राम चेतरा थाना पुरवा जनपद उन्नाव नें थाना पुरवा पुलिस को लिखित तहरीरी सूचना दी कि दिनांक 01.10.2022 को मेरे भाई रामकरन घर से 6 बजे शाम को मर्दनखेड़ा गये हुए थे। वहाँ से अपनी मोटर साईकिल HF डिलक्स रंग लाल गाडी नं0- UP 32 JH 7929 से वापस घर समय करीब 8 बजे
रात आ रहे थे। ग्राम चेतरा व इब्राहिमपुर के मध्य रामसिंह के खेत के पास पहले से ही घात लगाये बैठे हुए 1. अनिल राजपूत 2. मनोज राजपूत पुत्रगण रामखेलावन 3. राजेन्द्र राजपूत पुत्र सुरेश राजपूत 4. रामसागर पुत्र राजू राजपूत 5. सरवन राजपूत पुत्र रामकिशुन ने मेरे भाई रामकरन यादव को घेर कर एक राय होकर धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी है। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गयी हैं । प्राप्त तहरीर पर मु0अ0स0 496/22 धारा- 302,147,148,149,34 भा.द.वि पंजीकृत किया गया ।अब तक की तमामी विवेचना, बयान गवाहान, आदि उपलब्ध साक्ष्यों से घटना में चांद आलम पुत्र मोहम्मद नहीम नि0 मर्दनखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव का नाम अभियोग की घटना में नामित अभियुक्तों के साथ मिलकर कारित करने में आया है। वांछित अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी मुखबिर कि सूचना पर आज दिनाँक 07.10.2022 को प्रभारी निरीक्षक मय हमराह फोर्स के नामित अभियुक्तगण 1.अनिल राजपूत 2. मनोज राजपूत पुत्र रामखेलावन 3. राजेन्द्र राजपूत पुत्र सुरेश राजपूत 4. चांद आलम पुत्र मो0 नहीम निवासीगण चेतरा थाना पुरवा जनपद उन्नाव को तौरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण की निशादेही से अपराध में प्रयुक्त की गयी दो अदद कुल्हाडी व एक अदद बांका आलाकत्ल बरामद किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. अनिल राजपूत पुत्र रामखेलावन निवासी चेतरा थाना पुरवा जनपद उन्नाव।
2. मनोज राजपूत पुत्र रामखेलावन निवासी चेतरा थाना पुरवा जनपद उन्नाव।
3. राजेन्द्र राजपूत पुत्र सुरेश राजपूत निवासी चेतरा थाना पुरवा जनपद उन्नाव।
4. चांद आलम पुत्र मोहम्मद नहीम नि0 मर्दनखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव
बरामदगी का विवरण
1. घटना में प्रयुक्त किया गया दो अदद कुल्हाडी व एक अदद बांका
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक श्री चन्द्रकान्त सिंह
2. उ0नि0 श्री बृजेश सिंह यादव
3. हे0का0 दिनेश सिंह
4. का0 अजय कुमार
5. का0 राजकुमार
6. का0 दीपक कुमार
रिपोर्ट गुड्डू सिंह