उन्नाव। दही थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आप को बता दे की उन्नाव में दही थाना पुलिस अपनी टीम के साथ पुरवा मोड़ पर चेकिंग कर रही थी उसी दौरान दही थाना पुलिस ने 2 भांग तस्करों को गिरफ्तार किया है। बता दे तस्करों के पास से 2 कुंटल 64 किलो 48 ग्राम अवैध भाँग बरामद कर भाँग के 14 बोरो को थार गाड़ी समेत दही थाना पुलिस ने 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी ने इस पूरे मामले का खुलासा कर बताया कि बीती रात थाना प्रभारी दही अपनी फोर्स के साथ पुरवा मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। उसी बीच लाल रंग की थार जाती हुई दिखी तो उसको रोका गया। रोकने पर उसमें 2 कुंटल 64 किलो 48 ग्राम भांग मिला है 2 व्यक्त मिले है। जिनके पास कोई लीगल दतवेज़ नही था। ये अवैध भांग ले जाकर बेचते थे। जिनके पास से अवैध भांग और एक थार गाड़ी बरामद की गई है। इन अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आगे अन्य भी इनकी जांच की जा रही है इनके संबंध में की क्या पहले से इनके खिलाफ अन्य किसी थाने में अभियोग पंजीकृत है कि नही है। जो भी तथ्य निकलेंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।