हसनगंज क्षेत्र के नगर पंचायत मोहान के सबसे लोकप्रिय समाज सेवक हाजी मोहम्मद जुबेर जो कि विगत कई वर्षों से जनता की सेवा में लगे हैं। नगर निकाय चुनाव में समाज सेवक हाजी मोहम्मद जुबेर का नाम अब तक सबसे चर्चा में रहा अब नगर पंचायत मोहान कि नगर निकाय चुनाव में महिला सीट होने पर समाज सेवक ने अपनी पत्नी सबीना जुबेर को मैदान में उतारा है जिनके नाम की चर्चा नगर के सभी वार्डों में चल रही है। वही समाज सेवक व पत्रकार सर्वेश रावत की पत्नी भी मैदान में है। नगर निकाय चुनाव में वर्तमान चेयरमैन हयात रसूल की पत्नी व पूर्व चेयरमैन समरजीत यादव की पत्नी के साथ पूर्व चेयरमैन शगुफ्ता रिजवी व भाजपा से उम्मीदवार बनने की होड़ में कपिल निगम की माता मैदान में है। कपिल निगम का भाजपा से काफी पुराना नाता रहा है अब देखना यह है कि मैदान मैं भाजपा किसको अपना प्रत्याशी बनाती है। कौन होगा नगर पंचायत मोहान का नया चेयरमैन वही नगर के सभी प्रत्याशी अपना अपना दमखम दिखाने में मजबूती के साथ लगे हुए हैं। जनता किसको अपना चेयरमैन चुनती है। किसके सिर बंधेगा ताज और किसका होगा सूपड़ा साफ कौन करेगा मोहान का नेतृत्व? वही नगर के सभी सभासद प्रत्याशी अपना दमखम दिखाते नजर आ रहे हैं सभी प्रत्याशी जनता को अपने अपने तरीके से लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।