उन्नाव। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जनपद के प्रथम सांसद विशंभर दयाल त्रिपाठी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर महान विभूति को याद करते हुए जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय उन्नाव में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
वरिष्ठ नेता कमल तिवारी ने कहा कि विशंभर दयाल त्रिपाठी ने उन्नाव जिले में शिक्षा के उत्थान के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान देते हुए अपने भवन और जमीन भी दान दिए। काशी विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने के बाद 1919 में पंडित विशंभर दयाल त्रिपाठी स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े। वकालत की पढ़ाई पढ़ने के बाद भी उन्होंने देश की आजादी में अपनी सहभागिता की किसानों के हित में उन्होंने आवाज उठाई।
कार्यक्रम मे,आशीष त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, कृष्ण पाल सिंह यादव, युसूफ फारूखी, संजीव श्रीवास्तव,रामेंद्र सिंह,शिवम अवस्थी ने भी अपने विचार रखे और कार्यक्रम में उपस्थित रहे।।