उन्नाव: आज जनपद में कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो पदयात्रा उन्नाव शहर में पं• उमाशंकर दीक्षित की प्रतिमा से शुरू हुई। प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने किया।
प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा और गांधीनगर स्थित विशंभर दयाल त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
शहर के आवास विकास, मोती नगर, हरदोई पुल, आईवीपी, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, गांधीनगर, नहर चौराहा, मगरवारा पर भारत जोड़ो पदयात्रा का स्वागत हुआ।
सहजनी चौराहा , मरहला चौराहा, सब्जी मंडी थाना चौराहा शुक्लागंज में भी पदयात्रा का स्वागत किया गया।
शुक्लागंज में स्थित झंडा चौराहा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि कांग्रेस की नीतियांँ जनहितकारी है कांग्रेस ही जनता के हित के कार्य कर सकती है जनता इस समय महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है नकुल दुबे ने कहा कि जनता के मुद्दे पर केवल राहुल गांधी ही लड़ाई लड़ रहे हैं।
जिला अध्यक्ष आरती वाजपेई ने कहा कांग्रेस का कार्यकर्ता आमजन की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा में तनुज पुनिया जी, पूर्व विधायक इंदल रावत, गौरी यादव, शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा, कृष्ण पाल सिंह यादव, आशीष त्रिपाठी, प्रदीप सिंह राठौर, जंग बहादुर सिंह, दिनेश शुक्ला, चंद्र प्रकाश शुक्ला, राजीव रत्न राजवंशी, ओम पांडे, शिवकरन सिंह, अनुराग सिंह, अनवर खुर्शीद, आशा सिंह, विदुषी बाजपेई, कृपा शंकर बाजपेई, युसूफ फारूखी, सुरेंद्र कुशवाहा, सरोज भारती, अमरेंद्र सिंह, मीना रावत, मधु रावत, सुयश बाजपेई, विश्वास निगम, पुत्तीलाल वर्मा, दीप नारायण शुक्ला, बोधराज सिंह, अगम देव सिंह, जावेद कमाल, कल्लू सविता, अनिल कश्यप, रामकृष्ण, राजीव बाजपेई, सुशील कुमार बाजपाई, विनय श्रीवस्ताव, सरफराज गांधी, गौरव शुक्ला, सुमित गुप्ता, कमलेश तिवारी, मुनेश्वर, नसीम खान, विनय तिवारी, अशोक अवस्थी, समीना खातून, आशुतोष शर्मा, रामेन्द्र बहादुर सिंह, अशोक राठौड़, प्रदीप सिंह राठौर, दूधनाथ वर्मा, दयाशंकर शुक्ल, पुत्तीलाल, रामकिशोर पाल, शीतला प्रसाद शर्मा, सतीश चंद भारती सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहे।