उन्नाव: पीडी नगर स्थित चंद्रशेखर आजाद सामुदायिक भवन में आज उन्नाव प्रजापति सभा द्वारा प्रथम दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी साथ ही भगवान दक्ष का माल्यार्पण किया गया गायत्री परिवार के द्वारा आए हुए पांच जोड़ों (वर-वधू) को माला पहनाकर मंत्र उच्चारण के द्वारा विवाह कार्य संपन्न कराया गया। विवाह समित के अध्यक्ष गायत्री प्रसाद प्रजापति ने बताया कि प्रजापति समाज का प्रजापति सभा द्वारा जनपद में पहली बार सामूहिक विवाह का रकम संपन्न हुआ जिसमें दहेज रहित विवाह समारोह में पांच निर्धन परिवार के बेटे बेटियों की शादी समिति के द्वारा कराई गई। गायत्री परिवार के आचार्यों की टीम के द्वारा वर-वधू को परिणय सूत्र में बांधने का संकल्प वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ किया गया जिसमें नीमच मध्य प्रदेश से गायत्री परिवार के आचार्यों की टीम बुलाई गई थी। वैवाहिक जोड़ो में कब्बा खेडा से जनार्दन(राजू) प्रजापति संग गायत्री प्रजापति, मिर्ज़ापुर सुम्भरि उन्नाव से सुनील प्रजापति संग कोमल प्रजापति, काका देव कानपुर से आशीष प्रजापति संग संजना प्रजापति, कृष्ण देव खेडा उन्नाव से मनोज प्रजापति संग शीला प्रजापति व जरोलिया उन्नाव से सुजीत प्रजापति संग पूनम प्रजापति ने परिणय सूत्र में बँधकर सात फेरे लिए।
वर वधू को आशीर्वाद देने के क्रम में पहुंचे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने इस सामाजिक पहल को अत्यंत सराहनीय कार्य बताया और कहा कि समय-समय पर ऐसे वैवाहिक कार्यक्रम सर्व समाज में होते रहने से भारतीय संस्कृति के विकास में निरंतर एक धारा के साथ बढ़ाए रखने पर बल मिलेगा।
विवाह समिति के सदस्यों में उपाध्यक्ष रामदास प्रजापति, कार्यवाहक महामंत्री कन्हैयालाल प्रजापति, विवाह संयोजक डॉ महावीर प्रसाद प्रजापति, संरक्षक कृष्ण कुमार प्रजापति, संरक्षक रामलाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद प्रजापति,सदस्य अवधेश प्रजापति, परामर्शदाता राम नरेश प्रजापति मौजूद रहे।
चुन्नी लाल प्रजापति रिटायर्ड उपायुक्त परिवहन ने कार्यक्रम में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान कर सुखमय जीवन जीने का आवाहन किया।उसी क्रम मे कानपुर प्रजापति सभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने गुरु वधू को आशीर्वाद देकर एक दूसरे के साथ सुखी जीवन का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी गणों के रूप में राम नरेश प्रजापति(समाज सेवी), गणेश प्रसाद प्रजापति, आशीष प्रजापति, दुर्गेश प्रजापति ,कन्हैया लाल प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, रामधन प्रजापति, रामप्यारे प्रजापति, दिनेश प्रजापति ,अश्वनी प्रजापति,रामविलास प्रजापति, बुद्धि लाल प्रजापति, केशव प्रसाद प्रसाद प्रजापति, गौरी शंकर प्रजापति, रामबाबू प्रजापति, लल्लन प्रजापति, कृष्ण कुमार प्रजापति, संजय प्रजापति, आदित्य प्रजापति, राजनारायण प्रजापति, सर्वेश प्रजापति ,शिव कुमार प्रजापति, रामशंकर प्रजापति, मूल चंद्र प्रजापति, रामनरेश प्रजापति, पंकेश प्रजापति ,सोमनाथ प्रजापति, मोती लाल प्रजापति, ओंकार प्रजापति, अमरनाथ प्रजापति, कपूर प्रजापति, शिवम प्रजापति (पत्रकार), संतोष प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति अशोक प्रजापति, राजन प्रजापति, उदय राज प्रजापति, विशाल प्रजापति, कुंवर बहादुर, अरविंद प्रजापति, अरविंद कुमार प्रजापति, आशुतोष प्रजापति, सुधीर प्रजापति(एडवोकेट ),संदीप प्रजापति युवा टीम प्रभारी किशोरी लाल प्रजापति, राम दत्त प्रजापति, राजदीप प्रजापति,भोलू प्रजापति, राजू प्रजापति, श्याम बहादुर प्रजापति (पत्रकार), शिव शंकर प्रजापति (पत्रकार) सूनील प्रजापति,अवनीश प्रजापति एवं जनपद व गैर जनपद के हजारों लोग उपस्थित रहे।
…. रिपोर्ट– शिवम प्रजापति