बिछिया(उन्नाव): पूर्व राज्य मंत्री के निधन के समाचार से क्षेत्र में दौड़ी दुख की लहर, हजारों समर्थकों के बीच उनका अंतिम संस्कार शुक्लागंज में किया गया।
गांव की गलियो से प्रदेश की राजनीति में अपनी ईमानदार छवि से पहचान बनाने वाले दिग्गज राजनेता व पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर गंगा बक्स सिंह के दिवंगत होने का समाचार गुरुवार को जैसे ही पहुंचा क्षेत्र में चारों तरफ दुख की एक लहर लोगों में दौड़ गई। अपने पैतृक गांव तौरा के एक साधारण परिवार में जन्मे डॉ गंगा बक्स सिंह ने अपनी व्यवहार कुशलता से राजनैतिक नया मुकाम हासिल किया। अपने जीवन काल में होम्योपैथिक विद्यालय के प्रधानाचार्य भी रहे। सबसे पहले अपने पैतृक गांव का प्रधानी पद का चुनाव जीता फिर ब्लॉक प्रमुख के पद पर भी जीत हासिल की इसके बाद अपने जीवन काल में सबसे पहला एमएलए चुनाव कांग्रेस पार्टी से लडा। अपने जीवन काल में तीन बार विधायक रहे और राज्यमंत्री तक बने 2007 में चुनाव हारने के बाद अपने राजनैतिक क्षेत्र को अलविदा कह दिया,पूर्व मंत्री के निधन से पूरे क्षेत्र में दुख की लहर दौड़ गई।
…. रिपोर्ट– शिवम प्रजापति और गुड्डू दास