उन्नाव। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय उन्नाव में जिला अध्यक्ष आरती बाजपेई ने झंडारोहण किया।
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित बैठक में बैठक में आरती बाजपेई ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर हम सभी को मिलकर संविधान के नैतिक मूल्यों की रक्षा करनी होगी।
जिला अध्यक्ष आरती बाजपेई ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की।
जिला अध्यक्ष आरती वाजपेई ने कहा कि राहुल गांधी का संदेश और कैलेंडर कार्यकर्ताओं में वितरित कर अभियान की शुरुआत की।
श्रीमती वाजपेई ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जिले भर में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर राहुल गांधी का संदेश आम जनता को सौंपेंगे।
बैठक में शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा,कमल तिवारी,दिनेश शुक्ला,आशीष त्रिपाठी, कृष्ण पाल सिंह यादव, जंग बहादुर सिंह, राजीव रत्न राजवंशी, अनुराग सिंह,ओमकांत पांडे, युसूफ फारूखी, राजीव बाजपेई, अमित रावत, सलमान शाहिद, शिवम अवस्थी, सरफराज गांधी, वैभव,आशुतोष शर्मा, सुमित गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव,श्रीमती समीना, श्रीमती आशिया,प्रदीप अवस्थी, शोएब, पी.डी.मिश्रा, विनय तिवारी,राजेश सोनी,अजय शंकर, नसीम खान, रावेंद्र बहादुर, अमित सिंह,रमेश चंद्र, सलमान शाहिद,विनय तिवारी, वैभव शुक्ला, अशोक सिंह, अशोक सविता, शाहनवाज हुसैन उपस्थित रहे।