उन्नाव पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव व क्षेत्राधिकारी महोदय नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है,। इसी क्रम में थाना दही पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
आज दिनांक 01.10.2022 को थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह व उ0नि0 भीम शंकर मिश्रा मय हमराह फोर्स द्वारा शिवम यादव पुत्र अशोक कुमार यादव उर्फ चौडा निवासी- मुकुन्दखेडा मजरा टीकरगढी थाना दही जनपद उन्नाव को कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार थाना दही पर मु0अ0सं0 312/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.शिवम यादव पुत्र अशोक कुमार यादव उर्फ चौडा निवासी- मुकुन्दखेडा मजरा टीकरगढी थाना दही जनपद उन्नाव
आपराधिक इतिहास अभियुक्त
मु0अ0सं0 801/17 धारा 323/354/504/506 भादवि थाना कोतवाली सदर उन्नाव
मु0अ0सं0 45/22 धारा 143/323/506 भादवि थाना दही जिला उन्नाव
मु0अ0सं0 312/22 धारा 3/25 ए एक्ट थाना दही जिला उन्नाव
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र सिंह
2. उ0नि0 श्री भीमशंकर मिश्र
3. हे0का0 रामदेव प्रजापति
4. का0विजय कुमार
रिपोर्ट अर्जुन तिवारी