उन्नाव। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) नरेन्द्र सिंह ने बताया है कि जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल हाल में एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर संचालित किया जा रहा हैं, जिसमें बाढ़ राहत कन्ट्रोल रूम भी संचालित है।
उन्होने बताया है कि आगामी शारदीय नवरात्र, महात्मा गाॅधी जयंती/लाल बहादुर शास्त्री जयंती, विजयदशमी/दशहरा, ईद-उल-मिलाद, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भईयादूज, छठ पूजा पर्व एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल (एकता दिवस) से सम्बन्धित आयोजन, मेला, जुलूसों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल हाल में एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर के साथ आगामी पर्वो से सम्बन्धित कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। त्योहारों मेलों एवं जुलूसों से सम्बन्धित कन्ट्रोल रूम के नम्बर 0515-2820707, 0515-2820256, 0515-2970225, 0515-2820791, 0515-2820792, 0515-2820793, 0515-2820794, 0515-2820799, 9454417165, 9454417164, 9125385594, 9125385718, 9125385813, 9125385531, 9125385750, 9125385864, 9125385812, 9125385654, 9125385731 एवं 9125385653 है।