सफीपुर ( उन्नाव).सफीपुर नगर ंपंचायत का अध्यक्ष पद का कार्यकाल 28 दिसम्बर को समाप्त होगा इसके दो दिन पूर्व सोमवार को कर्मचारियों की ओर से नगर अध्यक्ष नसीम अहमद का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समस्त कर्मचारियों ने अध्यक्ष नसीम अहमद को माला पहनाकर ढेर सारी बधाई दी . इसी कड़ी में चेयरमैन नसीम अहमद ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज तक मैंने अपने आप को कभी चेयरमैन नहीं समझा नगर पंचायत के कर्मचारियों व नगर की जनता से आम आदमियों की तरह तेज आए और उन्होंने समस्त कर्मचारियों अधिकारियों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने 5 साल तक कंधे से कंधा मिलाकर साथ चले उन्होंने यह भी कहा कि अगर एक बार फिर अवसर मिला तो विकास की धारा बहाएंगे
इस अवसर पर नसीम अहमद ने साथ में काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी. कर्मचारियों की ओर से किये गये सार्थक प्रयास की सहारना की.सफाई कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहां आप लोगों ने मेरे साथ पांच सालों में कंधे से कंधा मिला जो कार्य किया उसका मै जीवन भर आभारी रहूंगा . मैने नगर को आर्दश बनाने का हर सम्भव प्रयास किया है।
इसी कड़ी में उन्होंने यह भी कहा कि जनता व नगर पंचायत के कर्मचारियों ने मेरे साथ जुड़कर कार्य किया है उसका मैं बहुत-बहुत आभारी हूं और जीवनभर रहूंगा