Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us
Thursday, March 5, 2026
  • Login
Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा खबर

Cricket News: POK नही जायेगी चैंपियंस ट्राफी, भारत की आपत्ति के बाद आईसीसी ने लिया निर्णय

TvBharatbyTvBharat
November 16, 2024
November 16, 2024
0
Cricket News: POK नही जायेगी चैंपियंस ट्राफी, भारत की आपत्ति के बाद आईसीसी ने लिया निर्णय

Desk: चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में नहीं जाएगी। भारत की आपत्ति के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पीसीबी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का दौरा करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के लिए यह बड़ा झटका है। गौरतलब है कि भारत पहले ही इनकार कर चुका है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगा। इस पर आईसीसी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, बीसीसीआई से जवाब मांगा है। हालांकि भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरा रद्द करने के बाद बीसीसीआई ने आईसीसी से आपत्ति जताई थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी मैच शुरू होने से पहले पीओके में ट्रॉफी का दौरा करना चाहता है। भारत की आपत्ति के बाद आईसीसी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है। जानकार सूत्रों के मुताबिक आईसीसी ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी दौरे की योजना उसकी जिम्मेदारी है। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पीसीबी के पीओके में चैंपियंस ट्रॉफी का दौरा करने की घोषणा पर आपत्ति जताई है। शाह ने आईसीसी के समक्ष यह मामला उठाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। आईसीसी को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। इससे पहले गुरुवार को पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरे को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था- यह दौरा 16 नवंबर को इस्लामाबाद से शुरू होगा। इसके बाद यह कई शहरों से होते हुए पीओके के स्कार्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद भी जाएगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान फरवरी 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने वाला है, लेकिन टीम इंडिया ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है। बीसीसीआई चाहता है कि टीम इंडिया के मैच यूएई या दुबई में हों, हालांकि पीसीबी पहले ही साफ कर चुका है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में नहीं करेगा। हाइब्रिड मॉडल का मतलब है कि भारत के मैच किसी तीसरे स्थान पर कराए जाएं और बाकी मैच पाकिस्तान में कराए जाएं। पिछले साल सितंबर में एशिया कप खेला गया था। इसकी मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद एशियाई क्रिकेट परिषद ने इस टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में किया था। भारत के सभी मैच श्रीलंका में खेले गए और बाकी टूर्नामेंट पाकिस्तान में हुआ। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपना मैच श्रीलंका में खेला। इस बार पाकिस्तान इसके लिए तैयार नहीं हो रहा है।

Tags: championsICCindiapakistanpoktrophy
Previous Post

खाद लेने आई लड़की और महिला कांस्टेबल का हुआ समझौता

Next Post

पञ्चभूतों के मूलमंत्र से पाए धन,संपदा और निरोगी जीवन

ADVERTISEMENT

ख़ास खबर

“द ट्रोजन हॉर्स ऑफ बिहार” नीतीश कुमार – रेबार्न मनीष

“द ट्रोजन हॉर्स ऑफ बिहार” नीतीश कुमार – रेबार्न मनीष

क्या पप्पू मलिक कुर्सी से होंगे अलविदा ?

क्या पप्पू मलिक कुर्सी से होंगे अलविदा ?

Unnao News: जनपद के जोजपुर निवासी पूर्व वायु सैनिक डॉक्टर गंगा सागर का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन,

Unnao News: जनपद के जोजपुर निवासी पूर्व वायु सैनिक डॉक्टर गंगा सागर का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन,

Unnao News: अखिल विश्व गायत्री परिवार उन्नाव के संयोजन में स्वागत समारोह का हुआ आयोजन 

Unnao News: अखिल विश्व गायत्री परिवार उन्नाव के संयोजन में स्वागत समारोह का हुआ आयोजन 

Mumbai Unnao news:कम्पनी का डेटा चोरी कर की लाखो की ठगी,मामला उजागर होने पर दी झूठे मुकदमे मे फ़साने की धमकी

Mumbai Unnao news:कम्पनी का डेटा चोरी कर की लाखो की ठगी,मामला उजागर होने पर दी झूठे मुकदमे मे फ़साने की धमकी

Unnao News:उन्नाव में चायनीज़ मांझे पर पुलिस की सख्ती, अभियान चला कर पतंग की दुकाने करी चेक

Unnao News:उन्नाव में चायनीज़ मांझे पर पुलिस की सख्ती, अभियान चला कर पतंग की दुकाने करी चेक

Related Posts

“द ट्रोजन हॉर्स ऑफ बिहार” नीतीश कुमार – रेबार्न मनीष
भारत

“द ट्रोजन हॉर्स ऑफ बिहार” नीतीश कुमार – रेबार्न मनीष

क्या पप्पू मलिक कुर्सी से होंगे अलविदा ?
मध्यप्रदेश

क्या पप्पू मलिक कुर्सी से होंगे अलविदा ?

Unnao News: जनपद के जोजपुर निवासी पूर्व वायु सैनिक डॉक्टर गंगा सागर का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन,
उत्तर प्रदेश

Unnao News: जनपद के जोजपुर निवासी पूर्व वायु सैनिक डॉक्टर गंगा सागर का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन,

Unnao News: अखिल विश्व गायत्री परिवार उन्नाव के संयोजन में स्वागत समारोह का हुआ आयोजन 
उत्तर प्रदेश

Unnao News: अखिल विश्व गायत्री परिवार उन्नाव के संयोजन में स्वागत समारोह का हुआ आयोजन 

Mumbai Unnao news:कम्पनी का डेटा चोरी कर की लाखो की ठगी,मामला उजागर होने पर दी झूठे मुकदमे मे फ़साने की धमकी
उत्तर प्रदेश

Mumbai Unnao news:कम्पनी का डेटा चोरी कर की लाखो की ठगी,मामला उजागर होने पर दी झूठे मुकदमे मे फ़साने की धमकी

Next Post
पञ्चभूतों के मूलमंत्र से पाए धन,संपदा और निरोगी जीवन

पञ्चभूतों के मूलमंत्र से पाए धन,संपदा और निरोगी जीवन

About Us

TvBharat और The PenPal समाचार पत्र के समाचारों की निष्पक्षता बनी रहे तथा सरकारी और कार्पोरेट जगत के दबाव से मुक्त पत्रकारिता करते रहें।
इसके लिए TvBharat की खबरों को Like व Share कर, सोशल मीडिया अकाउंट्स को Follow करें। ताकि देश के आम जनमानस की आवाज बनने में आपके साथ होने की ताकत TvBharat की टीम को मिलती रहे।

Quick Links

राजनीति  /  भारत  /  खेल जगत /  मनोरंजन  /  धर्म  /  अंतर्राष्ट्रीय  /  ख़ास खबर  /  शिक्षा-और-नौकरी  /  साहित्य  /  कानून

Follow Us

Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin Whatsapp

Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Copyright Notice
  • Contact Us

© 2024 Tv Bharat & The PenPal. All Rights Reserved.

  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us

©TvBharat & The Penpal 2024 | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Home

Whatsapp

ख़बर भेजें

Live TV

Facebook