उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव रत्न राजवंशी भारत जोड़ो यात्रा में लोनी बॉर्डर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में सम्मिलित हुए।
उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय यात्रा में संपूर्ण यात्रा के दौरान राजीव रत्न राजवंशी अपने साथियों के साथ भारत जोड़ो यात्रा सम्मिलित रहे।भारत जोड़ो यात्रा में शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा,अनवर खुर्शीद,अगम देव सिंह,सम्मिलित रहे। तीन दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा लोनी बॉर्डर से शुरू होकर गाजियाबाद,बागपत से होते हुए शामली में समाप्त हुई।

भारत जोड़ो यात्रा का कड़कड़ाती ठंड में सुबह राहुल गांधी जी का स्वागत करने के लिए बच्चे, बूढ़े,जवान और महिलाएं भारी संख्या में सड़क के किनारे यात्रा का स्वागत किया।
लाखों संख्या में लोगों का हुजूम राहुल गांधी जी के साथ चल रहा था। आम जनता भारत जोड़ो नफरत छोड़ो नारा लगाकर आम जनता यात्रा का समर्थन कर रही थी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ महंगाई, बेरोजगारी और नफरत के खिलाफ युवाओं का जोश देखते ही बन रहा
इस भारत जोड़ो यात्रा में आमजन की सहभागिता स्वाभाविक रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के किए जा रहे त्याग को लेकर परिलक्षित होती है।
विभिन्न प्रदेशों से आए यात्री पैदल चलकर भारत जोड़ो यात्रा में अपनी सहभागिता कर रहे हैं।
युवाओं के साथ बुजुर्ग भी भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को व्यापक समर्थन मिला।
राजीव रत्न राजवंशी प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह भारत जोड़ो यात्रा का कारवां दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।इससे यह बात स्पष्ट है कि भारत के लोग नफरत की राजनीति से को पसंद नहीं कर रहे हैं। वह विकास की राजनीति चाहते हैं।
भारत के लोगों को महंगाई से छुटकारा चाहते हैं और देश के युवा रोजगार चाहते हैं।