बांगरमऊ/उन्नाव। रोटी बैंक संस्था द्वारा आज वर्ष के प्रथम दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और तीमारदारों को भोजन वितरण का शुभारंभ किया गया। संस्था के सदस्यों ने आज करीब 5 सैकड़ा लोगों को मीठी दलिया वितरित की l
रोटी बैंक संस्था प्रमुख संजीव कुमार शुक्ला गुड्डू ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गरीब परिवार के मरीजों और उनके तीमारदारों को प्रतिदिन मात्र पांच रुपए में भोजन उपलब्ध कराना है। इसके लिए सक्षम नागरिकों एवं व्यापारियों को संस्था से जोड़कर आर्थिक सहयोग लिया जाएगा। आज रविवार को संस्था द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरीजों और तीमारदारों को निशुल्क मीठी दलिया आवंटित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। अब कल सोमवार से मरीजों से मात्र 5 रुपए शुल्क लेकर अलग-अलग दिनों में रोटी, मूंग की दाल, छोला, चावल, कढ़ी, तथा विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों के साथ पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। भोजन आवंटन में संस्था के विमल चंद्र शुक्ल, मनीष त्रिपाठी, गुड्डू शुक्ला, राहुल शुक्ला, अमित रंजन मिश्रा, अतुल शुक्ला, शैलेश शुक्ला, मोहित शुक्ला, विवेक शर्मा, विनोद दीक्षित, अरुण द्विवेदी, कमलेश मिश्रा, राजू अवस्थी, हर्षित दीक्षित, श्याम दीक्षित, पवन सविता, पवन गुप्ता, पंकज गुप्ता, अनिल सभासद, रजनी मिश्रा, रामू राठौर, गोल्डी शर्मा, अंकित अवस्थी, आदर्श द्विवेदी उर्फ पप्पू व गुड्डू यादव आदि ने सहयोग किया।