आज दिनांक 16/12/22 को शहर कांग्रेस कमेटी उन्नाव की बैठक शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी उन्नाव में हुई ।
जिसमें अरुण कुशवाहा ने कहा कि आगामी 18/12/2022 को जनपद उन्नाव में निकलने वाली भारत जोड़ो यात्रा शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी और समस्त वार्ड अध्यक्ष अपनी कमेटी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भागीदारी करनी है।
शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा ने कहा कि शहर उन्नाव में भारत जोड़ो यात्रा का कई जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।
बैठक में बोधराज सिंह, अशोक अवस्थी, आशुतोष शर्मा,राजीव रत्न राजवंशी, अगम देव सिंह,रामेन्द्र बहादुर सिंह,अशोक राठौड़, आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।












