Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us
Monday, February 16, 2026
  • Login
Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
ADVERTISEMENT
Home प्रदेश मध्यप्रदेश

जब विकास होता है तो विकास यात्रा होती है: प्रभारी मंत्री श्री सारंग

प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों के लोकार्पण सहित विभिन्न योजनाओं के हितलाभ किये वितरित

TvBharatbyTvBharat
February 25, 2023
February 25, 2023
0
जब विकास होता है तो विकास यात्रा होती है: प्रभारी मंत्री श्री सारंग

मनोज सिंह/ जिला ब्यूरो

*म.प्र. शासन के चिकित्सा शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री बड़गांव धसान नगर में विकास यात्रा कार्यक्रम में हुये सम्मिलित*

*टीकमगढ़, 25 फरवरी 2023/* म.प्र. शासन के चिकित्सा शिक्षा एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास विभाग तथा टीकमगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के मुख्यातिथ्य में नगर परिषद बड़ागांव धसान जिला टीकमगढ़ में विकास यात्रा निकाली गई। विकास यात्रा के दौरान प्रभारी मंत्री श्री सारंग ने अतिथियों के साथ सर्वप्रथम दीप्रज्जवलन तथा कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर टीकमगढ़ विधायक श्री राकेश गिरि गोस्वामी, श्री अमित नुना, नगर परिषद बड़ागांव धसान अध्यक्ष श्रीमती भारती प्रजापति, उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती असाटी, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी, एसपी श्री प्रशांत खरे, जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन, एसडीएम टीकमगढ़ श्री सीपी पटेल, नगर परिषद सीएमओ श्री राजेश अवस्थी, सहित संबंधित अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीयजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्रभारी मंत्री श्री सारंग ने कहा कि जब तीर्थ जाते हैं, तो तीर्थ यात्रा होती है, जब विदेश जाते हैं, तो विदेश यात्रा होती है। इसी प्रकार जब विकास होता है तो विकास यात्रा होती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जन-प्रतिनिधि स्वयं नागरिकों के द्वार पर पहुँच कर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण कर रहे हैं। यह मुख्यमंत्री श्री चौहान के सुशासन और जन-कल्याण की रीति-नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता को सीधे शासन की योजनाओं का लाभ मिले, जिससे कि कोई भी हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना से हमारी सरकार द्वारा माताओं बहनों को एक हजार रूपये प्रतिमाह दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान टीकमगढ़ विधायक श्री राकेश गिरी गोस्वामी ने कहा कि शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र मेरे द्वारा लगातार सभी ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्र में विकास कार्य किया जा रहा है जो निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर विधानसभा की हर ग्रामीण क्षेत्र में बान सुजारा बांध से घर-घर में स्वच्छ एवं शुद्ध जल पहुंचेगा, इसके लिये मुख्यमंत्री जी तथा प्रभारी मंत्री जी को धन्यवाद है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनसेवा अभियान में प्राप्त आवेदनों के द्वारा सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया है।
*विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन सहित योजनाओं के हितग्राही हुये लाभान्वित*
विकास यात्रा के दौरान प्रभारी मंत्री श्री सारंग ने एक करोड़ रूपये की लागत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र.1 टीकमगढ़ में मल्टीपरपज हॉल तथा 2.50 करोड़ रूपये की लागत से नगर परिषद बड़ागांव धसान के विभिन्न वार्डाें में सीसी रोड/नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही मंत्री श्री सारंग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री रमेश अहिवार, श्री नरेन्द्र रैकवार, श्री मथूरा कुशवाहा, श्री विलकिश खान, श्रीमती सुमन्त्रा ढीमर को लाभान्वित किया। जाति प्रमाण की हितग्राही कु. अनन्या चौरपाल, श्री काशीराम अहिरवार, कु. आर्या चौरपाल तथा संजू वंशकार को प्रमाणपत्र वितरित किये। संबल योजना के हितग्राही श्री संतोष रैकवार, श्री हरचरन कुशवाहा, श्री संतोष विश्वकर्मा, श्री पुष्पेन्द्र रैकवार को हितलाभ वितरित किये। किसान कल्याण तथा कृषि विकास के हितग्राही ग्राम वकपुरा निवासी श्री राहुल सिंह सोलंकी को कस्टम हायरिंग योजनांतर्गत कृषक अनुधन राशि के 9.43 लाख रूपये का चैक तथा ग्राम परा निवासी श्री प्रागी लाल अहिरवार को पीएमकेएसबाई (ड्रिप सिस्टम) अनुधन राशि 49,660 रूपये का चैक वितरित किया। इसके साथ ही उद्यानिकी विभाग की हितग्राही श्रीमती रामकुंवर प्रजापति को पॉली हॉउस हेतु, श्री संदीप चिंचखडे़कर को सब्जी विक्रय हेतु 10000 रूपये, पशु पालन विभाग के हितग्राही ग्राम गोपालपुरा निवासी श्री महेश यादव को 2 लाख 10 हजार रूपये, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र टीकमगढ़ अंतर्गत मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के हितग्राही ग्राम सूरजपुर निवासी श्री रूप सिंह यादव को 22.50 लाख रूपये, टीकमगढ़ निवासी जितिन कुमार साहू को 25 लाख रूपये प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के हितग्राही बड़ागांव धसान निवासी श्री राहुल बाल्मिक को 5 लाख रूपये, ग्राम मिनौरा निवासी श्री रघुराज खंगार को संत रविदास स्वरोजगार योजना अंतर्गत 5 लाख रूपये तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राही कु. राशिका असाटी, कु. संजना चौरयाल एवं कु. संचिता सेन को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

Previous Post

जामिअतुल मदीना की वार्षिक परीक्षा में लगभग 15 हजार छात्र होंगे शामिल

Next Post

लड़की के साथ दुष्कर्म एवं हत्या करने वाले प्रेमी व हत्या में शामिल साथी गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

ख़ास खबर

Unnao News: अखिल विश्व गायत्री परिवार उन्नाव के संयोजन में स्वागत समारोह का हुआ आयोजन 

Unnao News: अखिल विश्व गायत्री परिवार उन्नाव के संयोजन में स्वागत समारोह का हुआ आयोजन 

Mumbai Unnao news:कम्पनी का डेटा चोरी कर की लाखो की ठगी,मामला उजागर होने पर दी झूठे मुकदमे मे फ़साने की धमकी

Mumbai Unnao news:कम्पनी का डेटा चोरी कर की लाखो की ठगी,मामला उजागर होने पर दी झूठे मुकदमे मे फ़साने की धमकी

Unnao News:उन्नाव में चायनीज़ मांझे पर पुलिस की सख्ती, अभियान चला कर पतंग की दुकाने करी चेक

Unnao News:उन्नाव में चायनीज़ मांझे पर पुलिस की सख्ती, अभियान चला कर पतंग की दुकाने करी चेक

Unnao News:उन्नाव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, 10 से 28 फरवरी तक चार ब्लॉकों में चलेगा एमडीए/आईडीए कार्यक्रम

Unnao News:उन्नाव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, 10 से 28 फरवरी तक चार ब्लॉकों में चलेगा एमडीए/आईडीए कार्यक्रम

Unnao News: जिला सेवायोजन कार्यालय ने कैरियर काउंसिलिंग कैम्प का आयोजन किया

Unnao News: जिला सेवायोजन कार्यालय ने कैरियर काउंसिलिंग कैम्प का आयोजन किया

परीक्षा के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली का आरोप हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक–2 में बिना रसीद 100 रुपये लेने का मामला उजागर

परीक्षा के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली का आरोप हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक–2 में बिना रसीद 100 रुपये लेने का मामला उजागर

Related Posts

Unnao News: अखिल विश्व गायत्री परिवार उन्नाव के संयोजन में स्वागत समारोह का हुआ आयोजन 
उत्तर प्रदेश

Unnao News: अखिल विश्व गायत्री परिवार उन्नाव के संयोजन में स्वागत समारोह का हुआ आयोजन 

Mumbai Unnao news:कम्पनी का डेटा चोरी कर की लाखो की ठगी,मामला उजागर होने पर दी झूठे मुकदमे मे फ़साने की धमकी
उत्तर प्रदेश

Mumbai Unnao news:कम्पनी का डेटा चोरी कर की लाखो की ठगी,मामला उजागर होने पर दी झूठे मुकदमे मे फ़साने की धमकी

Unnao News:उन्नाव में चायनीज़ मांझे पर पुलिस की सख्ती, अभियान चला कर पतंग की दुकाने करी चेक
उत्तर प्रदेश

Unnao News:उन्नाव में चायनीज़ मांझे पर पुलिस की सख्ती, अभियान चला कर पतंग की दुकाने करी चेक

Unnao News:उन्नाव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, 10 से 28 फरवरी तक चार ब्लॉकों में चलेगा एमडीए/आईडीए कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश

Unnao News:उन्नाव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, 10 से 28 फरवरी तक चार ब्लॉकों में चलेगा एमडीए/आईडीए कार्यक्रम

Unnao News: जिला सेवायोजन कार्यालय ने कैरियर काउंसिलिंग कैम्प का आयोजन किया
उत्तर प्रदेश

Unnao News: जिला सेवायोजन कार्यालय ने कैरियर काउंसिलिंग कैम्प का आयोजन किया

Next Post
लड़की के साथ दुष्कर्म एवं हत्या करने वाले प्रेमी व हत्या में शामिल साथी गिरफ्तार

लड़की के साथ दुष्कर्म एवं हत्या करने वाले प्रेमी व हत्या में शामिल साथी गिरफ्तार

About Us

TvBharat और The PenPal समाचार पत्र के समाचारों की निष्पक्षता बनी रहे तथा सरकारी और कार्पोरेट जगत के दबाव से मुक्त पत्रकारिता करते रहें।
इसके लिए TvBharat की खबरों को Like व Share कर, सोशल मीडिया अकाउंट्स को Follow करें। ताकि देश के आम जनमानस की आवाज बनने में आपके साथ होने की ताकत TvBharat की टीम को मिलती रहे।

Quick Links

राजनीति  /  भारत  /  खेल जगत /  मनोरंजन  /  धर्म  /  अंतर्राष्ट्रीय  /  ख़ास खबर  /  शिक्षा-और-नौकरी  /  साहित्य  /  कानून

Follow Us

Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin Whatsapp

Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Copyright Notice
  • Contact Us

© 2024 Tv Bharat & The PenPal. All Rights Reserved.

  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us

©TvBharat & The Penpal 2024 | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Home

Whatsapp

ख़बर भेजें

Live TV

Facebook