Unnao News: आज कचहरी परिसर उन्नाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय धर्मवीर पासी जी की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर राजीव रत्न राजवंशी एडवोकेट ने कहा कि स्वर्गीय धर्मवीर जी ने अपना संपूर्ण जीवन जन सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वह कुशल प्रशासक, संगठन कर्ता और जननेता थे। धर्मवीर पासी जी पासी समाज के स्वाभिमान थे। वह प्रदेश सरकार में गृहमंत्री, केंद्र सरकार में श्रम मंत्री व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। वह जीवन भर समाज और दबे कुछ लोगों की बेहतरी के लिए संघर्ष करते रहें।
राजेश कुमार रावत एडवोकेट ने कहा कि समाज के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। राहुल सिंह यादव ने कहा कि वह पिछड़ों-दलितों-किसानों की आवाज थे। बोधराज सिंह ने कहा कि वह पूरे उत्तर प्रदेश के गौरव थे। महेश कुमार एडवोकेट ने कहा कि उनके जैसे कुशल प्रशासक बिरले ही होते हैं। अमित रावत उनका जीवन त्याग और समर्पण की प्रेरणा है। कमलेश कुमार गौतम ने कहा कि धर्मवीर जी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है।
कार्यक्रम में विनोद कुमार वर्मा एडवोकेट, रामकुमार एडवोकेट,विपिन कुमार वर्मा एडवोकेट, शिवा रावत एडवोकेट,सचिन रावत एडवोकेट, बोधराज सिंह,मुकेश सिंह एडवोकेट, अगमदेव सिंह,रामासरे रावत, रंजीत रावत एडवोकेट,संघन वर्मा, विजय कुशवाहा एडवोकेट,रवींद्र कुमार एडवोकेट,नहक्के,सजीवन कुमार, राजेंद्र कुमार एडवोकेट आदि सभी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।












