Unnao News: उन्नाव शहर के इंदिरा नगर निवासी बुजुर्ग महिला ननहक्की के मामले में पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट इंडियन पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार रावत ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि बुजुर्ग महिला का आरोप है कि पड़ोसी जयकुमार बाजपेई, नीरज बाजपेई ने उनके मकान की दीवार में छेद कर गैस पाइपलाइन निकाली। विरोध करने पर महिला और उनके पुत्र पत्रकार संजय वर्मा के साथ जातिसूचक गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
महिला के अनुसार, उन्होंने 18 अक्टूबर 2026 को सदर कोतवाली में शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पार्टी ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़िता और उनके पुत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस दौरान राकेश रावत, शोभित राजवंशी, ओमप्रकाश, अंशू रावत, सुजीत पाण्डेय, मोनू मिश्रा, सुजीत कुमार और सुधीर रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











