Unnao News: बांगरमऊ ब्लॉक सभागार में जल जीवन मिशन अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायती राज निर्देशालय लखनऊ की टीम ने 30 ग्राम पंचायतों के प्रधान, समूह की सक्रिय महिलाओं और पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया।शेष 25 ग्राम पंचायतों का प्रशिक्षण 19 मई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मास्टर ट्रेनर जनक सेंगर ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं के संचालन और रखरखाव की जानकारी दी। उन्होंने गांव में स्थापित जल टंकियों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया। मास्टर ट्रेनर विदुषी ने गुणवत्तापूर्ण पाइप के उपयोग पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि इससे पानी की लीकेज की समस्या नहीं आएगी। ट्रेनर महेंद्र गौतम ने मोटर और अन्य उपकरणों की गुणवत्ता पर ध्यान देने की सलाह दी। कार्यक्रम में पंचायती राज निर्देशालय लखनऊ से आए मास्टर ट्रेनर विदुषी और कोऑर्डिनेटर अर्पित शुक्ला ने भी प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम में एडीओ पंचायत दीपकान्त चोला, ग्राम पंचायत अधिकारी आनन्द सुमन, आशीष कुमार, रोहित कुमार, पंचम लाल, ब्रजेश कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा पंचायत सहायक आरती यादव, सौम्या, आयुषी पांडेय और ग्राम प्रधान अल्वी मिश्रा, सुरेश निषाद, जयसिंह यादव, आलोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
..रिपोर्ट- सैय्यद जाफ़र हसन