Unnao News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना केंद्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट भवन उन्नाव के छात्र आयुष पांडे पुत्र राकेश चंद्र पांडे निवासी सिविल लाइन उन्नाव का एनडीए सीडीएस कोर्स के भारतीय वायु सेवा में एयरमैन पद पर चयन बोर्ड के अंतिम रूप में चयन हुआ उनकी सफलता पर समाज कल्याण अधिकारी प्रकाश पांडे ने बधाई दी, आयुष पांडे ने परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करके उन्नाव जनपद का नाम रोशन किया है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उन्नाव की होनहार छात्रा रश्मि वर्मा का चयन IBSA (इंटेलीजेंस ब्यूरो सिक्योरिटी असिस्टेंट) के साक्षात्कार हेतु हुआ है। यूपी सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का भी नाम रोशन किया इसमें मुख्यमंत्री अभ्युदय के कोर्स को आर्डिनेटर पीयूष श्रीवास्तव, अनुपम सिंह, शुभम सिंह और बैच के सभी शिक्षकों ने उनका भरपूर सहयोग किया।
इस मौके पर कोर्स कॉर्डिनेटर पीयूष श्रीवास्तव,अतिथि प्रवक्ता अनुपम सिंह,शुभम सिंह आदि उपस्थित रहे है। जो भी छात्र नि:शुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, वह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट भवन उन्नाव मे पर संपर्क कर सकते हैं।









