Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us
Tuesday, July 8, 2025
  • Login
Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
ADVERTISEMENT
Home प्रदेश उत्तर प्रदेश

Lucknow News: यूपी सहित देशभर में समाजवादी नेताओं ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन

TvBharatbyTvBharat
July 1, 2025
July 1, 2025
0
Lucknow News: यूपी सहित देशभर में समाजवादी नेताओं ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन आज राजधानी लखनऊ सहित पूरे देश और प्रदेश में करोड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सादगी और संकल्प के साथ मनाया गया। देश भर से समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न दलों के नेताओं और समाज के हर तबके के लोगों ने श्री अखिलेश यादव को अलग-अलग माध्यमों से जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय, लखनऊ में सुबह से ही अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने बुके, पौधे तथा अन्य स्मृतिचिह्न अखिलेश यादव को भेंटकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में आये नेताओं, सांसदों, विधायकों, कार्यकर्ताओं और समाज सभी वर्ग के लोगों, महिलाओं बच्चों, युवाओं, अधिकारियों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, पूर्व सैनिकों, संतों-महात्माओं और उलेमा ने श्री अखिलेश यादव को फूलमालाएं पहनाकर, बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी।

आये हुए लोगों ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना तय है। इस नई राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और प्रदेश खुशहाली और प्रगति के रास्ते पर चलेगा। इस दौरान समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े की धुन पर खुशियां मनाईं और प्रसन्नता व्यक्त की। समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भंडारे का आयोजन किया। केक काटे, फल, मिष्ठान और पान खिलाया।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने आये हुए समर्थकों, शुभचिंतकों द्वारा अपने प्रति प्रदर्शित प्रेम और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस मौके पर भंडारा, रक्तदान तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी से नेताजी मुलायम सिंह यादव के स्मारक निर्माण में सहयोग का आवह्नन किया। श्री यादव ने कहा भाजपा की नफरती राजनीति को रोकने का काम समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में किया है। समाजवादी पार्टी ने देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर नेताजी का सपना पूरा किया है। इस अवसर पर सभी ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए पीडीए एकता से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर देश और प्रदेश में कई स्थानों पर केक काट काटा गया, वृक्षारोपण के साथ मिष्ठान्न, फल, गरीबों को अन्नदान, भंडारे आदि के आयोजन किये गये। अस्पतालों में मरीजों को फल, बांटे गये और उनकी दीर्घायु के लिए हवन-पूजन के कार्यक्रम भी किये गये। राजपुरोहित पं0 हरिप्रसाद ने स्वस्तिवाचन कर आशीर्वाद दिया। किन्नर पायल सिंह ने  अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया।

अखिलेश यादव ने डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में पूर्व विधायक श्री संतोष पाण्डेय द्वारा लाये गये 52 किलो का लड्डू का केक काटा।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर नगर निगम पार्षद दल के उपनेता  देवेन्द्र सिंह जीतू तथा वरिष्ठ नेता नवीन धवन बंटी और  मंजीत सिंह तथा धीरज यादव, विजय सिंह यादव एवं ममता यादव, सुशील दीक्षित द्वारा आयोजित भंडारे और लड्डू वितरण का उद्घाटन राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने किया। भंडारा एवं सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। भण्डारों में पूड़ी सब्जी, बूंदी, खीर का वितरण किया गया। सभी कार्यक्रमों में राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल समेत वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। अपर्णा जैन ने भण्डारे का आयोजन किया और लकी ड्रा के माध्यम से तीन प्रतियोगियों को स्कूटी, और दस को सिलाई मशीने दी। भण्डारे में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल शामिल हुए।

प्रदेश कार्यालय के बाहर चौरसिया समाज के सर्वश्री इं0 राममूर्ति चौरसिया एवं सुल्तानपुर, नवीन चौरसिया कुशीनगर, शिव प्रसाद चौरसिया गोरखपुर, दिलीप चौरसिया, प्रेमचन्द्र चौरसिया सिद्धार्थनगर, प्रियंका चौरसिया उन्नाव, उमाशंकर चौरसिया जौनपुर ने सभी को पीडीए पान खिलाकर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूर्व विधायक अंब्रीश पुष्कर एवं हाजी इशहाक सिद्दीकी ने मोहनलालगंज में 52 पौधों का वृक्षारोपण किया।

अंशुमान कुमार सिंह बांसगांव ने अखिलेश यादव को चांदी सेट पर विराजमान ठाकुर जी भेंट की। लेखक मयंक कुमार ने पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नेताजी मुलायम सिंह स्मारक के लिए उत्साह के साथ भरपूर सहयोग किया। कार्यकर्ताओं ने 50 रू0, 100 रू0, 200 रू0 से लेकर 500 रू0 तक भी सहयोग किया। लखनऊ में सिख समाज की ओर से अखिलेश यादव को सरोपा और तलवार भेंट किया। हनुमान गढ़ी अयोध्या के मणिराम दास ने अखिलेश को आशीर्वाद दिया।

पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने डालीगंज स्थित महावीर मंदिर में पूजा की। केक काटा। डॉ0 राजपाल कश्यप ने अखिलेश यादव को पारिजात का वृक्ष भेंट किया। पूर्व प्रत्याशी मलिहाबाद  सोनू कनौजिया ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पास अपने साथियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सर्वश्री राशिद अलवी, डॉ. विजय यादव, मोहम्मद वसीम चांद, आदेश सिंह, गुड्डू यादव, विनीत यादव, सूरज कनौजिया, औसान कनौजिया आदि शामिल रहे।

प्रवक्ता फखरूल हसन चांद द्वारा गोमतीनगर लखनऊ में शीरोज कैफ़े एसिड अटैक पीड़ित बहनों के साथ अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। बलरामपुर हॉस्पिटल मे मरीज़ो के ज़रूरत का सामान व्हील चेयर बीपी मशीने ऑक्सीमीटर आदि सामान दिया गया। लखनऊ क्रिस्चियन कॉलेज परिसर मे पेड़ लगाये गये। इस अवसर पर यामीन खान पूर्व राज्य मंत्री, नाशी खान चेयरमैन कासगंज, मनीष यादव, नवीन धवन बंटी, ताज खान, वकास खान, फहद शेख, ज़ुबैर आज़मी, सैय्यद अब्दुल्लाह, निखिल कन्नौजिया, आकिल खान, जीतू कश्यप, सोहराब खान, आसिफ कुरैशी, हरप्रीत सिंह, सालिम काकोरी, ममता शर्मा, जान्हवी यादव, शीला यादव, मुदित कपूर, तुफैल खान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। महेश चौरसिया और दिलीप कमलापुरी ने जन्म दिन मनाया। शुभांगी द्विवेदी एडवोकेट ने कैसरबाग कचहरी लखनऊ में वृक्षारोपण किया और केक काट कर अभिनंदन किया।

समाजवादी शिक्षक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से जन्म दिवस पर लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मलिन बस्ती में बच्चों को कापी-पेन-बैग वितरित किया गया। उपस्थित लोगों में मिष्ठान वितरण हुआ। इस अवसर पर प्रो. बी. पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा एवं डॉ. कुलदीप यादव राष्ट्रीय महासचिव, मणेन्द्र मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के अन्य नेता शामिल रहे।

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वन्दना चतुर्वेदी द्वारा अखिलेश यादव के जन्मदिन पर 171-पश्चिमी विधानसभा लखनऊ के पारा पुलिस चौकी के पास सैकड़ों गरीब मजदूरों को पैरासिटामॉल, मलहम, पट्टी, रूई आदि दवाइयों का वितरण किया गया। पारा नरपत खेड़ा में विभिन्न प्रकार के 11 पौधों का वृक्षारोपण तथा मॉर्डन हॉस्पिटल, पूर्वीदीन खेड़ा में मरीजों को फलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में नरेन्द्र यादव, सन्तोष यादव, उर्मिला यादव, विनोद यादव, रमावती यादव, हिमांशी यादव, रंजीत सिंह, रंजना शर्मा, दुर्गेश खरे, संध्या यादव आदि ने भाग लिया। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं अधिवक्ता आनन्द चौरसिया ने चौरसिया समाज उ0प्र0 की ओर से समाजवादी पार्टी के कार्यालय लखनऊ के गेट पर पीडीए पान, आम जनता को पान खिलाया। आईटी कॉलेज चौराहा पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता अतुल कुमार शुक्ला द्वारा केक काटकर रिक्शा चालकों के बीच मिठाई बांटी।

महाराजगंज ने घुघली ब्लाक में अमरजीत यादव ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। मुलायम यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अरशद दद्दा ने छाता एवं राहत सामग्री बांटी। श्रवणजीत कनौजिया मिल्कीपुर ने पारिजात का पौधा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट किया। वह अब तक 40 हजार पौधे लगा चुके है। प्रयागराज में फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र में शान्तिपुरम लेबर में संदीप यादव पूर्व प्रमुख सोराव के नेतृत्व में पीडीए समाज के दिहाड़ी मज़दूरों ने केक काटा। पूर्व प्रमुख ने सभी मज़दूर साथियों को समाजवादी टी-शर्ट और हलवा भी वितरित किया गया। इस अवसर पर सर्वश्री जीत लाल पासी दूधनाथ पटेल, मकुनदे पासी, ज्वाला सिंह यादव, राजू सिंह, विनय सिंह, शोभ नाथ यादव, आशीष यादव, अभिषेक यादव, मुलायम सिंह, रामधन गौतम, उदित सिंह निखिल, राकेश पटेल, सुनील पासी, मोहित सरोज, अंशु, रणजीत सिंह, छोटे पासी, मुस्कान गौतम, सुनील चौधरी सहित हज़ारों की संख्या में लेबर मज़दूर मौजूद रहे। आलापुर में विश्वनाथ यादव ने साथियों के साथ पेड़ लगाकर जन्मदिन मनाया।

सिद्धार्थनगर में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में समाजवादी पार्टी के नेता उग्रसेन सिंह ने मरीजों के बीच फल बांटे, वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर सर्वश्री वीरेन्द्र तिवारी, हरिनाराण यादव, रामू यादव, डब्लू सिंह, गुड्डू सिंह, हरिराम शर्मा, सोनू खान, सूरज तिवारी आदि मौजूद रहे।

गोवर्धन विधानसभा मथुरा में वृद्धा आश्रम में 251 वृद्ध माताओं के साथ संकीर्तन, भोजन वितरण किया गया। वीरेन्द्र यादव, प्रदीप चौधरी, कृष्ण मुरारी मैथिली द्वारा यह आयोजन किया गया।

उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में देहरादून में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्य नारायण सचान, महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आभा बडथ्वाल, प्रदेश महासचिव अतुल शर्मा, हेमा बोरा, गुड्डी चौधरी, आरिफ हुसैन वारसी, शशि यादव, रमा शंकर यादव, अमित यादव, अनुराग कुकरेती, विजय लक्ष्मी, मधु राजपूत, ज्योत्सना रावत, लक्ष्मी यादव, एचपी यादव, कामिल शिराज (गोल्डी) आदि शामिल रहे। उत्तराखंड के हल्द्वानी में अब्दुल मतीन सिद्दीकी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर समाजवादी चिंतक एवं सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष डॉ. विजय शंकर शुक्ला को पुष्पगुच्छ तथा शाल भेट कर सम्मानित किया गया। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की तथा राजनीति में उनके द्वारा नए प्रयोग को सराहा गया।

जन्मदिवस के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में अखिलेश यादव को बधाई एवं शुभकामना देने वालों में  किरनमय नंदा, शिवपाल सिंह यादव, माता प्रसाद पाण्डेय, रामगोविन्द चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, श्याम लाल पाल, आरके चौधरी, लालजी वर्मा, बब्ब्न खां पूर्व विधायक, अम्बिका चौधरी पूर्व मंत्री, अभिषेक मिश्रा पूर्व विधायक, डॉ. मधु गुप्ता, सचिन यादव, हिमांशु यादव, अनिल प्रधान, जयप्रकाश अंचल, अरविन्द सिंह गोप, जासमीर अंसारी, कैसरजहां, रविदास मेहरोत्रा, आशु मलिक, मनोज पाराशर, महबूब अली, राकेश राठौर, सुरेश यादव, संतोष पाण्डेय, प्रो0 बी.पाण्डेय, अनुराग यादव, सुनील साजन, सलामतुल्ला, जूही सिंह, अन्नू टंडन, शैलेन्द्र यादव ललई, उदयवीर सिंह, डॉ. राजपाल कश्यप, लीलावती कुशवाहा, रेहान खां, संतोष यादव सनी, अम्बरीष पुष्कर , पूजा शुक्ला, रीबू श्रीवास्तव, विकास यादव, नावेद सिद्दीकी, सीएल वर्मा, राधेश्याम सिंह, नाहिद लारी खान, महेन्द्र निषाद, धर्मेन्द्र सोलंकी, अखिलेश सिंह, संतोष गोयल, रामजतन राजभर, आलोक त्रिपाठी, सिद्धार्थ पाण्डेय, जावेद आलम, संजय गुप्ता, जयराम कनौजिया, बृजेश यादव राकेश कुमार यादव एडवोकेट, परवेज आलम, डॉ. अभिषेक सिंह, राजेश यादव, सुहागवती, विजयलक्ष्मी, अकरम उर्फ बबलू, अवलेश कुमार सिंह, दिलीप पासवान, निखिल कनौजिया, महेन्द्र यादव, राहुल भारती, अफजल चौधरी, इसरार चौधरी, अभिषेक जाटव, कृष्ण कन्हैया पाल, सर्वेश त्रिपाठी, गोपाल अग्निहोत्री सुरेन्द्र मिश्रा, नेहा यादव, मोहन पाल, मतीनबुल्ला, अल्पना बाजपेयी, डॉ. राकेश यादव, दिलीप कमलापुरी, जगन्नाथ यादव, इन्द्र प्रकाश, डॉ. शाजी पौथन थामस केरल, श्री तोताराम यादव, सरोज सिंह, अजीत कठेरिया, एनमंजप्पा कर्नाटक, पी. लोगनाथन यादव तमिलनाडु, एन कृष्णामूर्ति, राम गोपाल, चौधरी मस्तान सिंह, यदुकुल नंदन सांवरिया सरकार, जाहर सिंह, नियाज अहमद, महावीर सिंह यादव, कामरान बेग, रणविजय सिंह, मोहम्मद इलियास अंसारी, सुरेन्द्र चौहान, महेन्द्र यादव, श्रवण जीत कनौजिया, हरिभूषण खटिक, जाहिद, विनीत यादव, सिद्धार्थ पाण्डेय, मनु पाण्डेय, राजबाला रावत, प्रमोद वर्मा, शर्मिला महाराज, युद्ध घायल फौजी शमशेर सिंह शाही, जीनत खां, जानकी पाल, मुन्नी पाल, प्रीति तिवारी, विनीत यादव, पुनीत यादव, हाफिज सहादत हुसैन, मोहम्मद मकसूद खां, दानिश सिद्दीकी आदि शामिल रहे।

 

Tags: #lucknow news upAkhilesh yadavBirthday
Previous Post

कक्षा में शराब के नशे में सोता मिला शिक्षक – वायरल वीडियो पर तत्काल निलंबन, विभाग ने की पुष्टि

Next Post

Unnao News: खेत में करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, नानी गंभीर, गांव में मचा कोहराम

ADVERTISEMENT

ख़ास खबर

pm kisan

PM kisan yojana twenty installment release date how to check status

July 7, 2025
भारत में सहकारिता आंदोलन के नवीन प्रयोग

भारत में सहकारिता आंदोलन के नवीन प्रयोग

July 7, 2025
Gonda News: पूर्व मंत्री आनंद सिंह का देर रात लखनऊ में हुआ निधन

Gonda News: पूर्व मंत्री आनंद सिंह का देर रात लखनऊ में हुआ निधन

July 7, 2025
Gonda News: हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर निकाला मोहर्रम का जुलूस, भाईचारे का दिया संदेश

Gonda News: हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर निकाला मोहर्रम का जुलूस, भाईचारे का दिया संदेश

July 6, 2025
Unnao News: आरएस चौराहे के निकट बाइकों की भिड़ंत में दो की मौके पर हुई मौत, तीन की हालत गंभीर

Unnao News: आरएस चौराहे के निकट बाइकों की भिड़ंत में दो की मौके पर हुई मौत, तीन की हालत गंभीर

July 6, 2025
Unnao News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, सड़क किनारे मिला शव

Unnao News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, सड़क किनारे मिला शव

July 6, 2025

Related Posts

pm kisan
उत्तर प्रदेश

PM kisan yojana twenty installment release date how to check status

July 7, 2025
भारत में सहकारिता आंदोलन के नवीन प्रयोग
अंतर्राष्ट्रीय

भारत में सहकारिता आंदोलन के नवीन प्रयोग

July 7, 2025
Gonda News: पूर्व मंत्री आनंद सिंह का देर रात लखनऊ में हुआ निधन
उत्तर प्रदेश

Gonda News: पूर्व मंत्री आनंद सिंह का देर रात लखनऊ में हुआ निधन

July 7, 2025
Gonda News: हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर निकाला मोहर्रम का जुलूस, भाईचारे का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश

Gonda News: हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर निकाला मोहर्रम का जुलूस, भाईचारे का दिया संदेश

July 6, 2025
Unnao News: आरएस चौराहे के निकट बाइकों की भिड़ंत में दो की मौके पर हुई मौत, तीन की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश

Unnao News: आरएस चौराहे के निकट बाइकों की भिड़ंत में दो की मौके पर हुई मौत, तीन की हालत गंभीर

July 6, 2025
Next Post
Unnao News: खेत में करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, नानी गंभीर, गांव में मचा कोहराम

Unnao News: खेत में करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, नानी गंभीर, गांव में मचा कोहराम

About Us

TvBharat और The PenPal समाचार पत्र के समाचारों की निष्पक्षता बनी रहे तथा सरकारी और कार्पोरेट जगत के दबाव से मुक्त पत्रकारिता करते रहें।
इसके लिए TvBharat की खबरों को Like व Share कर, सोशल मीडिया अकाउंट्स को Follow करें। ताकि देश के आम जनमानस की आवाज बनने में आपके साथ होने की ताकत TvBharat की टीम को मिलती रहे।

Quick Links

राजनीति  /  भारत  /  खेल जगत /  मनोरंजन  /  धर्म  /  अंतर्राष्ट्रीय  /  ख़ास खबर  /  शिक्षा-और-नौकरी  /  साहित्य  /  कानून

Follow Us

Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin Whatsapp

Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Copyright Notice
  • Contact Us

© 2024 Tv Bharat & The PenPal. All Rights Reserved.

  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us

©TvBharat & The Penpal 2024 | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Home

Whatsapp

ख़बर भेजें

Live TV

Facebook