Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us
Friday, April 24, 2026
  • Login
Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा खबर

शिशुपाल अकेला दोषी या पूरा जंगल ही बीमार है? 12 वन अपराधों ने खोली विभाग की चुप्पी और अंदरूनी खेल की परतें

मनोज सिंहbyमनोज सिंह
April 24, 2026
April 24, 2026
0
शिशुपाल अकेला दोषी या पूरा जंगल ही बीमार है? 12 वन अपराधों ने खोली विभाग की चुप्पी और अंदरूनी खेल की परतें

जिला ब्यूरो/मनोज सिंह

टीकमगढ़/जतारा। वन विभाग में गंभीर अनियमितता और संदिग्ध कार्यप्रणाली का बड़ा मामला सामने आया है। जतारा वनपरिक्षेत्र के वनक्षेत्रपाल शिशुपाल अहिरवार को 12 वन अपराध प्रकरणों में नियमों की अनदेखी, जब्त वाहनों की जानकारी छिपाने, शासन को राजस्व हानि पहुंचाने और मनमानी कार्रवाई के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मुख्य वन संरक्षक, छतरपुर वृत्त द्वारा 22 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में साफ कहा गया है कि वर्ष 2023 से 2024 के बीच जतारा परिक्षेत्र में अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन और वन अधिनियम 1927 के तहत दर्ज 12 प्रकरणों में जब्त ट्रैक्टर, ट्रक, मिनी ट्रक, जेसीबी और अन्य वाहनों को नियमानुसार उपवनमंडलाधिकारी को सूचना भेजे बिना सीधे न्यायालय में पेश कर दिया गया।
आदेश के अनुसार यह पूरी कार्रवाई विभागीय प्रक्रिया को दरकिनार कर की गई, जिससे शासन को राजस्व हानि हुई और अपराधियों को राहत मिली। आरोप है कि प्रकरणों को जानबूझकर कमजोर बनाकर अभियुक्तों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई।
जांच में यह भी सामने आया कि अप्रैल 2022 से दिसंबर 2023 तक की एफओसीआर पंजी समय पर प्रस्तुत नहीं की गई। इससे विभागीय निगरानी प्रभावित हुई और पूरे मामले पर गंभीर संदेह खड़ा हो गया।
17 दिसंबर 2025 को इस मामले में आरोप पत्र जारी किया गया था। शिकायतों और जांच प्रतिवेदन के आधार पर उपवनमंडलाधिकारी छतरपुर ने शिशुपाल अहिरवार को प्रथम दृष्टया दोषी माना।
मामले में एक और गंभीर तथ्य सामने आया कि निलंबित सहायक ग्रेड-3 सुरेश प्रसाद अहिरवार को न्यायालय के अंतिम निर्णय से पहले ही वन परिक्षेत्र जतारा में कार्य करने की अनुमति दी गई। इसे वरिष्ठ अधिकारियों के अधिकारों का खुला उल्लंघन और गंभीर अनुशासनहीनता माना गया।
विभाग ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के तहत शिशुपाल अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय वनमंडल उत्तर पन्ना तय किया गया है।
वन विभाग की इस कार्रवाई ने कई पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं—क्या यह सिर्फ एक अधिकारी की मनमानी थी, या फिर पूरे तंत्र में लंबे समय से खेल चल रहा था? जंगल बचाने की जिम्मेदारी जिन पर थी, वही यदि नियमों का गला घोंटने लगें, तो जवाबदेही तय होना जरूरी है।

Previous Post

Up Board Result: रामश्री इंटर कॉलेज, मिर्जापुर कलां के सभी विद्यार्थी यूपी बोर्ड के परीक्षा-परिणाम में हुए उत्तीर्ण

ADVERTISEMENT

ख़ास खबर

शिशुपाल अकेला दोषी या पूरा जंगल ही बीमार है? 12 वन अपराधों ने खोली विभाग की चुप्पी और अंदरूनी खेल की परतें

शिशुपाल अकेला दोषी या पूरा जंगल ही बीमार है? 12 वन अपराधों ने खोली विभाग की चुप्पी और अंदरूनी खेल की परतें

Up Board Result: रामश्री इंटर कॉलेज, मिर्जापुर कलां के सभी विद्यार्थी यूपी बोर्ड के परीक्षा-परिणाम में हुए उत्तीर्ण

Up Board Result: रामश्री इंटर कॉलेज, मिर्जापुर कलां के सभी विद्यार्थी यूपी बोर्ड के परीक्षा-परिणाम में हुए उत्तीर्ण

वाणी पुत्रों ने रचनाओं से किया समाज को जागरूक, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

वाणी पुत्रों ने रचनाओं से किया समाज को जागरूक, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

नारी सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन विषयक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नारी सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन विषयक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अगले तीन साल में राहुल गांधी और मुसलमान भाजपा के निशाने पर रहेंगे कि एक चूक हो और फिर पुराना खेल शुरू हो।

अगले तीन साल में राहुल गांधी और मुसलमान भाजपा के निशाने पर रहेंगे कि एक चूक हो और फिर पुराना खेल शुरू हो।

फतेहपुर खागा के आर्यन यादव की दुकान सील करने पहुंचे अधिकारी,दो माह पूर्व अखिलेश यादव को पिलाई थी चाय

फतेहपुर खागा के आर्यन यादव की दुकान सील करने पहुंचे अधिकारी,दो माह पूर्व अखिलेश यादव को पिलाई थी चाय

Related Posts

Up Board Result: रामश्री इंटर कॉलेज, मिर्जापुर कलां के सभी विद्यार्थी यूपी बोर्ड के परीक्षा-परिणाम में हुए उत्तीर्ण
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस

अगले तीन साल में राहुल गांधी और मुसलमान भाजपा के निशाने पर रहेंगे कि एक चूक हो और फिर पुराना खेल शुरू हो।

फतेहपुर खागा के आर्यन यादव की दुकान सील करने पहुंचे अधिकारी,दो माह पूर्व अखिलेश यादव को पिलाई थी चाय
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर खागा के आर्यन यादव की दुकान सील करने पहुंचे अधिकारी,दो माह पूर्व अखिलेश यादव को पिलाई थी चाय

About Us

TvBharat और The PenPal समाचार पत्र के समाचारों की निष्पक्षता बनी रहे तथा सरकारी और कार्पोरेट जगत के दबाव से मुक्त पत्रकारिता करते रहें।
इसके लिए TvBharat की खबरों को Like व Share कर, सोशल मीडिया अकाउंट्स को Follow करें। ताकि देश के आम जनमानस की आवाज बनने में आपके साथ होने की ताकत TvBharat की टीम को मिलती रहे।

Quick Links

राजनीति  /  भारत  /  खेल जगत /  मनोरंजन  /  धर्म  /  अंतर्राष्ट्रीय  /  ख़ास खबर  /  शिक्षा-और-नौकरी  /  साहित्य  /  कानून

Follow Us

Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin Whatsapp

Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Copyright Notice
  • Contact Us

© 2024 Tv Bharat & The PenPal. All Rights Reserved.

  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us

©TvBharat & The Penpal 2024 | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Home

Whatsapp

ख़बर भेजें

Live TV

Facebook