ADVERTISEMENT

सेल सागर तालाब पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई: प्रशासन सख्त, विरोध के बीच पुनर्वास पर जोर

टीकमगढ़।  शहर के ऐतिहासिक सेल सागर तालाब के किनारे प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जहां एक ओर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है, वहीं जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार और जनहित में की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सेल सागर तालाब क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है, जिससे जलस्रोत के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसी के मद्देनजर राजस्व एवं नगरीय निकाय की संयुक्त टीम द्वारा चिन्हांकन कर नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं।

नियमों के तहत कार्रवाई, किसी के साथ भेदभाव नहीं

प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और कानून के दायरे में की जा रही है। इसमें किसी भी वर्ग विशेष को निशाना नहीं बनाया जा रहा, बल्कि सभी अवैध कब्जों पर समान रूप से कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कदम शहर के दीर्घकालिक विकास और जल संरक्षण के लिए आवश्यक है।

पुनर्वास के विकल्पों पर भी विचार

प्रशासन ने यह भी भरोसा दिलाया है कि प्रभावित परिवारों के मामले में शासन की नीतियों के अनुरूप आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार योजनाओं का लाभ दिलाने और वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि किसी भी जरूरतमंद को असुविधा का सामना न करना पड़े।

शांति बनाए रखने की अपील

वहीं, कांग्रेस द्वारा आंदोलन की चेतावनी के बीच प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि संवाद के लिए दरवाजे खुले हैं और किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान आपसी चर्चा से किया जा सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि शहर के विकास और सार्वजनिक हित के कार्य सुचारू रूप से पूरे हो सकें।

ADVERTISEMENT

ख़ास खबर

Related Posts

Next Post

Welcome Back!

Login to your account below

Create New Account!

Fill the forms below to register

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.