Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us
Saturday, February 28, 2026
  • Login
Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
ADVERTISEMENT
Home प्रदेश मध्यप्रदेश

क्या पप्पू मलिक कुर्सी से होंगे अलविदा ?

मनोज सिंहbyमनोज सिंह
February 27, 2026
February 27, 2026
0
क्या पप्पू मलिक कुर्सी से होंगे अलविदा ?

टीकमगढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने पद से पृथक करने के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। शासन ने उन पर पद के दुरुपयोग, आर्थिक अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन से जुड़े नौ गंभीर आरोप लगाए हैं। विभाग द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी कार्यप्रणाली के कारण नगर पालिका को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।
जांच रिपोर्ट के अनुसार सबसे गंभीर आरोप माँ कर्माबाई मार्केट की दुकानों के आवंटन में अनियमितताओं का है। आरोप है कि ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया के बजाय ऑफलाइन तरीके से आवेदन लेकर आरक्षण नियमों का उल्लंघन किया गया और बाजार मूल्य से कम दरों पर दुकानें आवंटित की गईं। इससे निकाय को करीब 18.89 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
इसके अलावा शासन के प्रतिबंध के बावजूद दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की भर्ती करने का भी आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि 15 से अधिक कर्मचारियों को नियमों के विपरीत नियुक्त किया गया, जिससे नगर पालिका निधि पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ा।
जांच में यह भी सामने आया कि पुरानी टेहरी क्षेत्र में तालाब के डूब क्षेत्र में संजीवनी क्लीनिक का निर्माण कराया गया, जो वर्तमान में बंद पड़ा है। इस गलत स्थल चयन के कारण करीब 21.42 लाख रुपये की राशि व्यर्थ खर्च होने की बात कही गई है।
सामग्री क्रय में भी अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। एलईडी लाइट, फिटकरी और पाइप लाइन विस्तार के लिए GeM पोर्टल के माध्यम से बाजार दर से अधिक कीमत पर खरीदारी की गई। जांच में पाया गया कि 66 में से 58 ठेके दो फर्मों को दिए गए, जिनका संचालन पिता-पुत्र द्वारा किया जा रहा है।
विभाग ने यह भी कहा है कि अध्यक्ष ने अपनी वित्तीय सीमा से बाहर जाकर बिना पीआईसी की स्वीकृति के भुगतान आदेश जारी किए, जो नियमों के विरुद्ध है। शासन ने मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 51 का हवाला देते हुए कहा है कि वे अपने कर्तव्यों के निर्वहन में असफल रहे हैं। उन्हें 15 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। यदि समय पर उत्तर नहीं मिला, तो धारा 41-क के तहत एकपक्षीय कार्रवाई कर पदमुक्त करने और आर्थिक हानि की वसूली की जा सकती है।

Previous Post

Unnao News: जनपद के जोजपुर निवासी पूर्व वायु सैनिक डॉक्टर गंगा सागर का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन,

ADVERTISEMENT

ख़ास खबर

क्या पप्पू मलिक कुर्सी से होंगे अलविदा ?

क्या पप्पू मलिक कुर्सी से होंगे अलविदा ?

Unnao News: जनपद के जोजपुर निवासी पूर्व वायु सैनिक डॉक्टर गंगा सागर का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन,

Unnao News: जनपद के जोजपुर निवासी पूर्व वायु सैनिक डॉक्टर गंगा सागर का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन,

Unnao News: अखिल विश्व गायत्री परिवार उन्नाव के संयोजन में स्वागत समारोह का हुआ आयोजन 

Unnao News: अखिल विश्व गायत्री परिवार उन्नाव के संयोजन में स्वागत समारोह का हुआ आयोजन 

Mumbai Unnao news:कम्पनी का डेटा चोरी कर की लाखो की ठगी,मामला उजागर होने पर दी झूठे मुकदमे मे फ़साने की धमकी

Mumbai Unnao news:कम्पनी का डेटा चोरी कर की लाखो की ठगी,मामला उजागर होने पर दी झूठे मुकदमे मे फ़साने की धमकी

Unnao News:उन्नाव में चायनीज़ मांझे पर पुलिस की सख्ती, अभियान चला कर पतंग की दुकाने करी चेक

Unnao News:उन्नाव में चायनीज़ मांझे पर पुलिस की सख्ती, अभियान चला कर पतंग की दुकाने करी चेक

Unnao News:उन्नाव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, 10 से 28 फरवरी तक चार ब्लॉकों में चलेगा एमडीए/आईडीए कार्यक्रम

Unnao News:उन्नाव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, 10 से 28 फरवरी तक चार ब्लॉकों में चलेगा एमडीए/आईडीए कार्यक्रम

Related Posts

Unnao News: जनपद के जोजपुर निवासी पूर्व वायु सैनिक डॉक्टर गंगा सागर का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन,
उत्तर प्रदेश

About Us

TvBharat और The PenPal समाचार पत्र के समाचारों की निष्पक्षता बनी रहे तथा सरकारी और कार्पोरेट जगत के दबाव से मुक्त पत्रकारिता करते रहें।
इसके लिए TvBharat की खबरों को Like व Share कर, सोशल मीडिया अकाउंट्स को Follow करें। ताकि देश के आम जनमानस की आवाज बनने में आपके साथ होने की ताकत TvBharat की टीम को मिलती रहे।

Quick Links

राजनीति  /  भारत  /  खेल जगत /  मनोरंजन  /  धर्म  /  अंतर्राष्ट्रीय  /  ख़ास खबर  /  शिक्षा-और-नौकरी  /  साहित्य  /  कानून

Follow Us

Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin Whatsapp

Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Copyright Notice
  • Contact Us

© 2024 Tv Bharat & The PenPal. All Rights Reserved.

  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us

©TvBharat & The Penpal 2024 | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Home

Whatsapp

ख़बर भेजें

Live TV

Facebook