Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us
Thursday, March 19, 2026
  • Login
Tvbharat - Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Breaking News, ब्रे़किंग न्यूज़, Up News, उत्तर प्रदेश समाचार, Unnao, Lucknow,  Tv  Bharat
ADVERTISEMENT
Home कानून

MadhayaPradesh: खंडपीठ न होने से पौने दो करोड़ लोगों को सुलभ नहीं है न्याय -आत्माराम यादव

TvBharatbyTvBharat
November 21, 2024
November 21, 2024
0
MadhayaPradesh: खंडपीठ न होने से पौने दो करोड़ लोगों को सुलभ नहीं है न्याय -आत्माराम यादव

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 37 साल पहले वर्ष 1987 में भोपाल ओर नर्मदापुरम संभाग के जिले के लोगों को समय पर सस्ता ओर सुलभ न्याय उपलब्ध कराये जाने के लिए उच्च न्यायालय जबलपुर खंडपीठ लाने के लिए 4 महीने भोपाल न्यायालय में कलमबंद हड़ताल की गई थी, जिसके समर्थन में इन दोनों संभाग के सभी जिलो की बार काउंसिल द्वारा समर्थन दिया गया था।

भोपाल संभाग के हर जिले, तहसील में इस हड़ताल का ज़ोर था ओर सारे न्यायालयीन मामले कोर्टों कि तलबंदी के कारण थम से गए थे। तब से आज तक भोपाल संभाग सहित नर्मदापुरम संभाग के 8 जिलों का नेतृत्व करने वाले 36 विधायक और 4 सांसद हो गए जिनके क्षेत्र के पोने दो करोड़ नागरिकों को स्थान की दूरी के कारण समय और पैसे की बर्बादी का दंश झेलना पड़ रहा है।

जबकि केंद्र ओर राज्य सरकार इन संभागों सहित मध्यप्रदेश में अनेक तहसीलों को जिले का दर्जा देकर वहाँ जिला सत्र न्यायालय व कई तहसीलों में अतिरिक्त जिला न्यायालय की सुविधा देकर उन्हे सुविधाओं से नवाज चुके हैं। 10 संभाग और 55 जिले का विस्तार कर सुविधाये देने का दावा कर सरकार ने अपनी प्रशंसा कराई किन्तु भोपाल नर्मदापुरम संभाग मुख्यालय पर खंडपीठ की स्थापना न कर इनके साथ न्याय करने में स्पीड ब्रेकर बन गए। परिणाम स्वरूप यहाँ के पौने दो करोड़ नागरिक सरकारी तंत्र के कुंभकरणी नींद सोने ओर राजनीति के पदों पर आसीन रहने वाले वकीलों सहित इस संभाग की सभी जिलों की बार काउन्सिल और वकीलों के प्रयास न करने का खामियाजा भुगत रहे है।

नर्मदापुरम संभाग के नर्मदापुरम, हरदा ओर बेतुल जिले के 52 लाख नागरिकों सहित प्रदेश की राजधानी भोपाल संभाग के जिले विदिशा, रायसेन, भोपाल, सीहोर एवं राजगढ़ के 1 करोड़ 18 लाख नागरिकों का विधानसभा मे प्रतिनिधित्व करने के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 129 से लगायत 164 में कुल 36 विधानसभा क्षेत्र है जिसमे 32 विधायक और 4 सांसद सत्तारूढ़ भाजपा के है जो अपनी सरकार से अपने क्षेत्र के नर्मदापुरम संभाग और प्रदेश की राजधानी भोपाल संभाग में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना कराने में सक्षम है। इन दोनों संभागों के जिलों में जिला सत्र न्यायालय के समक्ष सिविल, आपराधिक व राजस्व मामलों के प्रकरणों में पारित निर्णयों सहित कतिपय मामलों में अपील, रिट याचिका, जनहित याचिका आदि प्रस्तुत करने के लिये क्षेत्राधिकार प्राप्त उच्च न्यायालय जबलपुर की शरण लेनी होती है, जो नर्मदापुरम ओर भोपाल संभाग मे खंडपीठ आने से लोगों को राहत मिल सकेगी, इस गंभीरता को नागरिक अधिकार जनसमस्या निराकरन समिति भोपाल के द्वारा समझते हुये प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव से 15 दिसंबर 2014 को राजभवन में एक ज्ञापन सौपा गया था वही हरदा जिले के अधिवक्ता प्रकाश टांक वर्ष 2019 से उनके करीबी इन्दौर उच्च न्यायालय से जोड़े जाने की हिम छेड़े हुये है। 3 जिलें जिसमें हरदा, खंडवा एवं बुरहानपुर है का उच्च न्यायालय जबलपुर में है जबकि देखा जाए तो हरदा से जबलपुर करीब 400 किलोमीटर, हरसूद खंडवा से करीब 550 किलोमीटर एवं बुरहानपुर से 650 किलोमीटर की दूरी जबलपुर हाईकोर्ट की है जबकि इंदौर उच्च न्यायालय इन तीनों जिलों 150 किलोमीटर दूर होने से नजदीक है जिसमें इन जिलों के निवासियों व्यापारियों, वकीलों,पक्षकारों को न्याय हेतु अनावश्यक अधिक दूरी तय कर न्याय हेतु भटकना नहीं पड़ेगा ओर साथ ही धन,ईंधन, समय आदि के अपव्यय से बच सकेंगे तथा संविधान की मूल भावना के अनुरूप शीघ्र/सस्ता/सुलभ न्याय मिल सकेगा।

जो महंगा और समय की कछुआ चाल की लंबे समय की दूरी तय करते है उनका भी बुरा हाल है, नर्मदापुरम में वे अपवाद ही कहे जा सकते है जिन्हे उच्च न्यायालय व सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने के बाद भी जीते जी न्याय नही मिल सका और वे आदेश के पालन का आज भी इंतजार कर रहे है और सरकार उनके आदेश पालन कराने में बौनी साबित हो रही है । उच्च न्यायालय में वर्षों से अनेक जमीन जायदाद के मामले लंबित है जिसमें सालों में तारीख लगी है किन्तु सुनवाई और निर्णय का अभाव में लोग अपनी भूमि गंवा बैठे है जिसका एक उदाहरण नर्मदापुरम जिले के ग्राम कुलामडी का ही ले लीजिये जिसमें वहाँ का निवासी लक्ष्मीनारायण कटारे है जिनकी भूमि पर पिछले 20 सालों से एक व्यक्ति काबिज वह 15 सालों तक उच्च न्यायालय में घूमता रहा और वकील चक्कर लगवाते रहे जब उसका बेटा खुद वकालत कर कोर्ट पहुंचा तब उच्च न्यायालय का फैसला उसके पक्ष में आया तव विरोधी सुप्रीम कोर्ट गया जहां से भी उसके पक्ष में निर्णय आया ओर जिसका पालन कराने जिला न्यायालय के समक्ष मामला लंबित है। इससे स्पष्ट है कि इस प्रकार के अथवा आपराधिक मामलों की सुनवाई की जो प्रक्रिया है और उसमें जिस तरह की देर लगती है, उसे अपराध करने वालों ने अपने उच्च न्यायालय को ढाल बना रखा है और यही कारण है कि बरसों तक धीमी गति से चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया का लाभ लेने हेतु ताकतवर लोग अपराध करने के बावजूद प्रक्रिया की घुमावदार गलियों में न्यायिक फैसले को टलवाते रहे है। टालने कि इस प्रक्रिया में न्याय पाने में जो देरी ओर बिलंब होता है वह इतना लंबा ओर कष्टदायक हो जाता है जिससे न्याय मिलना एक तरह से अन्यायपूर्ण ही हो जाता है। कहावत है देर है अंधेर नहीं कि सोच भी धीमी न्यायिक प्रक्रिया के सामने धुंधली होकर समाप्त हो जाती है जहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी जिला प्रशासन पालन न करा सके वहाँ न्याय होकर भी अन्याय का होना है जिसका जीता जागता प्रमाण नर्मदापुरम में गुरु झुन्नू सेठ कि बेरवन वाली भूमि जो एसएनजी स्कूल ओर कन्या शाला के सामने है पर से अतिक्रमण का न हट पाना है। घुमावदार और लंबी-धीमी न्यायिक प्रक्रिया का यहाँ पालन न होने का कोई विकल्प नहीं है। यहाँ की गंदी राजनीति और उभरते अपराधतत्व के सामने सुप्रीमकोर्ट का निर्णय नतमस्तक है, इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है?

राज्य सरकार ने इन संभागों को त्वरित न्याय के साधनों से दूर तो किया ही है वही न्यायालयीन आदेश का पालन न कराये जाने का सम्मान भी खोकर समर्पण किए हुये है।

देखा जाये तो मध्य प्रदेश प्रान्त की स्थापना के समय वर्ष 1956 में उच्च न्यायालय जबलपुर में स्थापित किये जाने के साथ एक पक्ष ग्वालियर में तथा दूसरा पक्ष इंदौर में रखा गया। आज नर्मदापुरम ओर भोपाल संभाग तेजी से विकास पथ पर अग्रणी है। पूर्व में तब होशंगाबाद अब नर्मदापुरम जिले की सीमाएं नरसिंहपुर, हरदा हुआ करती थी अब नरसिंहपुर एवं हरदा पृथक जिले हैं जहाँ जिला एवं सत्र न्यायालय है। भोपाल संभाग की सीमाएं नर्मदापुरम संभाग मुख्यालय नर्मदापुरम से मिली हुई है. इन परिस्थितियों में भोपाल संभाग के सभी जिलों सहित नर्मदापुरम संभाग के जिलों के एक करोड़ सत्तर लाख लोग अपील, रिट याचिका, जनहित याचिका आदि मामलों के लिये जबलपुर उच्च न्यायालय पहुंचते है जिससे उन्हें लम्बी दूरी तय करने में समय एवं पैसे की बर्बादी के बाद न्याय पाना महंगा साबित हो रहा है। अधिकांश नागरिक इन्ही परेशानियों को देखते हुये उच्च न्यायालय से न्याय पाने की मंशा मंशा त्याग कर पूर्वाग्रहों में जीवन खपाने को विवश है तब ऐसे में इस संभाग के नागरिकों के लिये सामाजिक न्याय की परिकल्पना एक सपना भर रह जाती है। समय की मांग ही नहीं अपितु आवश्यक है कि जिस प्रकार विधानसभा ओर लोकसभा की सीमाओं के साथ राजनैतिक रूप से नगरपालिका, वार्डों की सीमाओं का सीमांकन कर वार्ड से लेकर लोकसभा सीट तक बद्लाब किया जाता है तब न्याय पाने के लिए उच्च न्यायालय की खंडपीठ के लिए बढ़ती जनसख्या को ध्यान में रखकर सभी को सस्ता ओर समय पर न्याय पाने के लिए स्थान की दूरी को क्यों नही कम किया जा सकता है। सिद्धान्त है कि न्याय से वंचित अगर न्यायालय नहीं पहुंच पा रहा है तो न्यायालय स्वयं पहुँचे और न्याय प्रदान करें। नर्मदापुरम संभाग मुख्यालय सहित प्रदेश कि राजधानी भोपाल में आज उच्च न्यायालय जबलपुर की एकल खण्डपीठ स्थापित किया जाना समय कि आवश्यकता है ताकि नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग के जिलों कि तहसील के दूरदराज़ गांवों तक के नागरिकों को जबलपुर आने-जाने ने समय एवं पैसा बर्बाद करने से राहत मिले और उन्हें सस्ता एवं सुलभ न्याय मिल सके,जो अभी संभव नहीं है।

आत्माराम यादव पीव (वरिष्ठ पत्रकार)श्री जगन्नाथ धाम काली मंदिर के पीछे ग्वालटोली नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश 
लेखक- आत्माराम यादव पीव (वरिष्ठ पत्रकार) श्री जगन्नाथ धाम काली मंदिर के पीछे ग्वालटोली नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश

 

Previous Post

पञ्चभूतों के मूलमंत्र से पाए धन,संपदा और निरोगी जीवन

Next Post

साइबर सेल ने युवक को 97 हजार रुपए वापस दिलाए

ADVERTISEMENT

ख़ास खबर

UNNAO NEWS:उन्नाव पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- गंभीर हमला हुआ तो सबूत भी सामने आने चाहिए, 11 मार्च को लखनऊ से ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

UNNAO NEWS:उन्नाव पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- गंभीर हमला हुआ तो सबूत भी सामने आने चाहिए, 11 मार्च को लखनऊ से ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

UNNAO NEWS:मंदिर के पास ग्राम समाज की जमीन पर अवैध प्लाटिंग का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मां

UNNAO NEWS:मंदिर के पास ग्राम समाज की जमीन पर अवैध प्लाटिंग का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मां

बाज़ की नज़र लोक सभा की 40 सीटों पर: BJP का असली गेम क्या है

बाज़ की नज़र लोक सभा की 40 सीटों पर: BJP का असली गेम क्या है

“द ट्रोजन हॉर्स ऑफ बिहार” नीतीश कुमार – रेबार्न मनीष

“द ट्रोजन हॉर्स ऑफ बिहार” नीतीश कुमार – रेबार्न मनीष

क्या पप्पू मलिक कुर्सी से होंगे अलविदा ?

क्या पप्पू मलिक कुर्सी से होंगे अलविदा ?

Unnao News: जनपद के जोजपुर निवासी पूर्व वायु सैनिक डॉक्टर गंगा सागर का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन,

Unnao News: जनपद के जोजपुर निवासी पूर्व वायु सैनिक डॉक्टर गंगा सागर का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन,

Related Posts

UNNAO NEWS:उन्नाव पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- गंभीर हमला हुआ तो सबूत भी सामने आने चाहिए, 11 मार्च को लखनऊ से ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
उत्तर प्रदेश

UNNAO NEWS:उन्नाव पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- गंभीर हमला हुआ तो सबूत भी सामने आने चाहिए, 11 मार्च को लखनऊ से ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

UNNAO NEWS:मंदिर के पास ग्राम समाज की जमीन पर अवैध प्लाटिंग का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मां
उत्तर प्रदेश

UNNAO NEWS:मंदिर के पास ग्राम समाज की जमीन पर अवैध प्लाटिंग का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मां

बाज़ की नज़र लोक सभा की 40 सीटों पर: BJP का असली गेम क्या है
ख़ास खबर

बाज़ की नज़र लोक सभा की 40 सीटों पर: BJP का असली गेम क्या है

“द ट्रोजन हॉर्स ऑफ बिहार” नीतीश कुमार – रेबार्न मनीष
भारत

“द ट्रोजन हॉर्स ऑफ बिहार” नीतीश कुमार – रेबार्न मनीष

क्या पप्पू मलिक कुर्सी से होंगे अलविदा ?
मध्यप्रदेश

क्या पप्पू मलिक कुर्सी से होंगे अलविदा ?

Next Post
साइबर सेल ने युवक को 97 हजार रुपए वापस दिलाए

साइबर सेल ने युवक को 97 हजार रुपए वापस दिलाए

About Us

TvBharat और The PenPal समाचार पत्र के समाचारों की निष्पक्षता बनी रहे तथा सरकारी और कार्पोरेट जगत के दबाव से मुक्त पत्रकारिता करते रहें।
इसके लिए TvBharat की खबरों को Like व Share कर, सोशल मीडिया अकाउंट्स को Follow करें। ताकि देश के आम जनमानस की आवाज बनने में आपके साथ होने की ताकत TvBharat की टीम को मिलती रहे।

Quick Links

राजनीति  /  भारत  /  खेल जगत /  मनोरंजन  /  धर्म  /  अंतर्राष्ट्रीय  /  ख़ास खबर  /  शिक्षा-और-नौकरी  /  साहित्य  /  कानून

Follow Us

Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin Whatsapp

Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Copyright Notice
  • Contact Us

© 2024 Tv Bharat & The PenPal. All Rights Reserved.

  • E-Paper
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • शिक्षा और नौकरी
    • गैजेट और ऑटो
    • सेहत और रसोई
    • साहित्य
    • कानून
    • विचार
    • पर्यटन
  • ख़ास खबर
  • युवा पंचायत
  • धर्म
  • Other Pages
    • About Us
    • privacy policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Copyright Notice
    • Verify id
    • Contact Us

©TvBharat & The Penpal 2024 | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Home

Whatsapp

ख़बर भेजें

Live TV

Facebook