Prayagraj News: प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज के राजनीति विज्ञान विभाग में आज परास्नातक तृतीय सेमेस्टर के छात्रों द्वारा ,नवप्रवेशित परास्नातक छात्रों के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष एवं डीन ऑफ आर्ट्स प्रो. आशुतोष कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
फ्रेशर फंक्शन में मिस फ्रेशर जागृति तिवारी व मिस्टर फ्रेशर प्रिंस यादव को चुना गया।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें में छात्र -छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रज्ञा मिश्रा एवं कोमल द्विवेदी द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। अनुभव दीक्षित, हरिओम पटेल एवं आदर्श द्विवेदी द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। प्रियंका पांडेय द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया।
साथ ही नवप्रवेशी छात्रों के जीवन पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गयी जिसमें हर्षिता तिवारी, शिवम यादव, सूरज सोनकर, विभा दुबे, सौम्या मिश्रा, अंशिका तिवारी एवं प्राची मिश्रा द्वारा अभिनय किया गया।
अन्य छात्र-छात्राओं में यासमीन, कंचन, प्रखर, अभिषेक, विशाल एवं हर्षवर्धन का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।
इस दौरान शिक्षकों में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उत्कर्ष उपाध्याय, डॉ. अतुल कुमार वर्मा, डॉ. अक्षय भट्ट, डॉ. राहुल श्रीवास्तव, डॉ. संदीप सिंह एवं डॉ. मयंक राय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मंच संचालन परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं श्रद्धा यादव एवं यशिता मिश्रा द्वारा किया गया।
विभागाध्यक्ष एवं सभी शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के प्रतिभा प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही अनुशासन व निष्ठा के साथ अध्ययन करने पर जोर देते हुये सभी छात्र- छात्रायें के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












