Unnao News: बांगरमऊ तहसील के अंतर्गत आने वाले कुछ गाँव चौतरफ़ा बाढ़ के पानी से घिर गए हैं, बाढ़ के पानी से घिरे छह गांवों में से दो गांवों की हालत बहुत ही खराब हो चुकी है इन गांवों तक पहुंचना मुश्किल है साथ ही दर्जनों परिवार घरों में पानी भर जाने से घर की छतों पर शरण लेकर छतों पर ही खाना बनाकर गुजर बसर करते दिख रहे हालात बेहद गंभीर होने के कारण अभी तक इन गांवों में प्रशाशन की दस्तक भी नहीं हो सकी है।
गौरतलब हो बांगरमऊ क्षेत्र के गांव भिखारी पुरवा, हरीगंज,कुशाल पुरवा,नया पुरवा,मल्लहन पुरवा ,धन्ना पुरवा इन गांवों को तहसील से जोड़ने वाली सड़क पर जलभराव से यातायात पूरी तरह से बंद है लोग किसी तरह नाव आदि के सहारे आवागमन करते चले आ रहे है। बाढ़ के पानी से घिरे गांव भिखार पुरवा व हरीगंज इन दो गांवों की हालत सबसे ज्यादा खराब है इन दोनों गांवों अंदर तक पानी भरा हुआ है तो दर्जनों घरों के अंदर तक पानी घुस चुका है जिससे लोगो की जिंदगी घरों की छतों पर सिमटकर रह गई है किसी तरह नाव आदि के सहारे राशन आदि का बंदोबस्त कर ग्रामीण जीविका चला रहे है।गांव भिखार पुरवा निवासी गंगाराम पुत्र जगन्नाथ के घर में करीब दो फीट तक पानी भरा हुआ है जिससे परिवार ने छत पर लगाया है जिसके नीचे चारपाई पर रात गुजरती है जबकि छत के ही एक किनारे पर भोजन पकता है जिससे परिवार का पेट भरता है इनके पास करीब 10 पालतू पशु है जिनको उन्होंने दूर एक ऊंचे स्थान पर शिफ्ट कर दिया है जहाँ पर पशुओं की देखभाल हेतु परिवार के एक सदस्य की तैनाती बनी रहती है।इसके अलावा ग्रामीण खुशीराम,मीना (बेवा)राधे,शंभू,नैनसुख, गोविंद,घसीटे,राकेश आदि सहित अनेक लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है जिनकी भी जिंदगी छतों पर ही कट रही है।पड़ोसी गांव हरिगंज के हालत इससे भी ज्यादा खराब होने की बात कही जा रही है।
तमाम ग्रामीण बताते है बाढ़ का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव इन दो गांवों में ही हुआ है चारो तरफ के अलावा घरों तक में पानी घुसा होने के कारण प्रशाशन की तरफ से अभी तक कोई सुध लेने नहीं पहुंच सका है यहां के निवासी बताते है प्रशाशन के कर्मचारी बाढ़ वाले इलाके में पहुंचते है तथा नजदीक के इलाकों में भ्रमण कर औपचारिक जानकारी लेकर चले जाते है जबकि सबसे ज्यादा गंभीर हालातों का सामना कर रहे लोगो तक पहुंचने की हिम्मत प्रशाशन भी जुटाने में असमर्थ दिख रहा है।












