उत्तर प्रदेश के कानपुर से राजधानी लखनऊ आ रही दो लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। दोनों रोडवेज बस में सवार हुई थीं। इस रोडवेज बस के अंदर के हिस्से का वीडियो भी लड़कियों ने बना कर परिवार वालों को सेंड किया था। परिजनों के मुताबिक उन्नाव के अजगैन में आखिरी बार लोकेशन मिली थी। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है। परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका जाहिर कर रहे हैं और लखनऊ कृष्णा नगर थाने में अपहरण की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर निवासी दोनों लड़कियां बाबा गुरु नानक के पाठ में शामिल होने के लिए कानपुर गई थीं। इसके बाद वहां शिरकत की और फिर कानपुर के लिए रोडवेज बस से रवाना हुईं। दोनों ने बस के अंदर का वीडियो बनाकर परिवार के लोगों को सेंड किया था। बस के अंदर इक्का दुक्का यात्री ही बैठे दिखाई दिए और कंडक्टर भी दिखाई दिया ज्यादातर सीटें खाली थी।
परिवार के लोगों का कहना है कि परिजनों का कहना है कि आखिरी बात दोनों की लोकेशन उन्नाव की अजगैन में मिली थी। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है। दोनों का मोबाइल भी बंद आ रहा है।इसके चलते परिजनों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में इसकी शिकायत कृष्णानगर थाने पर की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और लड़कियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। लेकिन अभी तक गायब लड़कियों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।