शिवेंद्र वर्मा उपजिलाधिकारी सफीपुर द्वारा महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया।
प्रधान शिक्षक सत्य प्रकाश द्विवेदी द्वारा उप जिलाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
प्राथमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा उप जिला अधिकारी के समक्ष गीत व परिचय दिया गया।
उप जिला अधिकारी शिवेंद्र वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा हमें वाल्मीकी के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए कि अगर हम पाप के रास्ते पर चल रहे हैं तो उसी समय हम बुरे कार्यों को छोड़कर प्रायश्चित कर सकते हैं और अच्छाई के रास्ते पर चल सकते हैं महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें यही शिक्षा देता है कि डाकू से अच्छे कार्यों के कारण महान विद्वान बने और संस्कृत भाषा में महाकाव्य रामायण की रचना की।
प्रधान शिक्षक सत्य प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि आप सभी को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर यह प्रण करना है कि हमें पाप कर्म नहीं करने हैं और सच्चाई और अच्छाई के रास्ते पर चलना है।
शिवेंद्र वर्मा उप जिला अधिकारी सफीपुर द्वारा उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत किया गया व सभी बच्चों को बिस्किट वितरण किया गया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक सत्य प्रकाश द्विवेदी शिक्षामित्र सुनील कुमार लल्लन त्रिपाठी मनोज कुमार पांडे मंसाराम कुरील पुतान तिवारी पुजारी आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
उन्नाव से जिला संवाददाता अरविंद तिवारी की रिपोर्ट