ADVERTISEMENT
बांगरमऊ उन्नाव थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र के गांव गोसाकुतुब में स्थित एक गेस्ट हाउस में वृंदावन से कथा कहने आई देवी दीक्षा अवस्थी का बांगरमऊ के उन्नाव मार्ग पर कथा आयोजक और सैकड़ो नागरिको ने स्वागत किया। कथा व्यास देवी दीक्षा अवस्थी 14 नवंबर से 20 नवंबर 2 बजे से 5 बजे तक बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के सण्डीला मार्ग पर स्थित गांव गोसागुतुब में एक गेस्ट हाउस में भागवत कथा श्रवण कराएंगी। बांगरमऊ नगर से कथा व्यास गेस्ट हाउस पहुंची। जहां पर सैकड़ों श्रद्धालु महिला पुरुषों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद कलश यात्रा शुरू होकर कथा प्रारंभ हुई। इस मौके पर रामकिशोर मिश्रा, बालाराव गुप्ता,गिरीश वर्मा, रामजी गुप्ता,नीरज गुप्ता, बिमल शुक्ला ,राहुल राठौर,आशीष सैनी,माया देवी सहित सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद रहे।।