Unnao News: ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन द्वारा आजमगढ़ के बीना पारा गांव में आयोजित सम्मान समारोह में मियाँगंज की प्रशासक नगमा अंसारी को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए पंचायत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आईएएस एवं पूर्व जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने नगमा अंसारी को सम्मानित किया । वहीं ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चंद्र अवस्थी ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया । इस अवसर पर विवेक चंद्र अवस्थी ने कहा कि नगमा अंसारी द्वारा ग्राम पंचायत मियाँगंज में किए जा रहे कार्य सराहनीय और उल्लेखनीय हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगमा अंसारी इसी तरह निरंतर कार्य करते हुए ग्राम पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी । सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रशासक नगमा अंसारी ने सभी अतिथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा मुझे मिला यह सम्मान सिर्फ मेरा सम्मान नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत मियाँगंज के प्रत्येक नागरिक का सम्मान है । मैं आगे भी इसी तरह पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहूंगी और अपने ग्रामवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगी । समारोह में नगमा अंसारी को मिले सम्मान पर ग्राम व क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।











