Unnao News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर आज अखिल भारतीय चित्रांश सनातन महासभा, जनपद उन्नाव के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र सम्मान समारोह, प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह एवं दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन और “जय जवान जय किसान” का नारा आज भी पूरे देश के लिए प्रेरणा है। कायस्थ समाज हमेशा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी रहा है।
कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव और मनोज श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
चित्रांश सनातन महासभा से प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री मयंक निगम, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, जिला महामंत्री प्रवीण निगम, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामेन्द्र निगम, जिला उपाध्यक्ष शोभित श्रीवास्तव, राजदीप भटनागर, मिथुन श्रीवास्तव, जिला मंत्री अनुपम श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, जिला सचिव अंकित श्रीवास्तव मनू , जिला कोषाध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव सहित एक सैकड़ा से अधिक कायस्थ समाज के बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई, वहीं समाज के प्रबुद्ध जनों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल वितरित कर समाज सेवा का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम के आखिरी में जिला अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव जी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।











